'पैड्स वगैरह सब लेना होगा', ऐसा कौन सा क्रिकेटर आया? जिसकी तैयारी में खुद जुट गए हैं कैप्टन सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav Comment On Rohit Sharma Newborn Stun: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा समेत टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को पिता बनने पर खास अंदाज में बधाई दी है. इस दौरान सूर्या ने दिल जीत लेने वाली बात कही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Comment On Rohit Sharmas Newborn Stun: टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. जिसके बाद टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने उनको बधाई दी है. दरअसल, अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में मिली जीत के बाद बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो साझा किया था. जिसमें तिलक वर्मा को कहते हुए सुना जा सकता है, ''रोहित भाई आपके लिए सच में मैं बहुत खुश हूं. हम इस पल का इंतजार कर रहे थे. 1-2 दिन और लेट होता तो मैं भी वहां पहुंच जाता. मैं जल्द ही आ रहा हूं.''

तिलक वर्मा ही नहीं टी20 के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित के दोबारा पिता बनने पर अपने दिल की भावनाएं जाहिर की है. उन्होंने कहा, ''चेता और उनके परिवार के लिए बहुत खुश हूं. हम लोगों को अभी रेडी होना पड़ेगा. एक छोटा साइड आर्म और छोटे-छोटे पैड्स वगैरह सब लेना होगा. एक नया क्रिकेटर आया है.'' 

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 3-1 से सीरीज किया अपने नाम 

हाल ही में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था. जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया है. मैच के दौरान संजू सैमसन और तिलक वर्मा का जलवा रहा. इन दोनों बल्लेबाजों ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में क्रमशः दो-दो शतक जमाए. 

पर्थ टेस्ट में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा 

उम्मीद जताई जा रही है कि पिता बनने के बाद जल्द ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं. यही नहीं खबरें तो यह भी आ रही हैं कि वह पहले टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय बेड़े में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, वह पहले टेस्ट मैच में शिरकत करेंगे या नहीं, इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'लाला रुलाना नहीं था', दमदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद शमी का भावुक संदेश, कही दिल की बात
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump
Topics mentioned in this article