'वीडियो एनालिस्ट ने हमें समझाया', जीत के बाद सूर्या ने खोला राज, ZIM के बल्लेबाजों के लिए कही दिल की बात

Suryakumar Yadav Indian Captain Statement After Win Against Zimbabwe In T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने अपना विचार साझा करते हुए कहा वीडियो एनालिस्ट ने हमें समझाया कि हमने बीते समय में कितने अच्छा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपनी खुशी और संतोष व्यक्त किया
  • सूर्यकुमार यादव ने वीडियो एनालिस्ट की मदद से पिछली प्रदर्शन की समीक्षा करने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav Indian Captain Statement After Win Against Zimbabwe In T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्‍नई में खेला गया. जहां भारतीय टीम 72 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. 'सुपर-8' मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'हम चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते थे. वीडियो एनालिस्ट ने हमें समझाया था कि बीते समय में हमने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है. गेंद के साथ हम और अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे. जीत जीत होती है. हम सकारात्मक माइंडसेट के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. विकेट बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छा था. मैं जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से उनका श्रेय नहीं लेना चाहूंगा. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. हमें सकारात्मक माइंडसेट के साथ जाना होगा और निर्भीक होकर खेलना होगा.'

256/4 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारतीय टीम 

चेन्‍नई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 30 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में नाबाद 50 रनों का योगदान दिया. तीसरे सर्वोच्च स्कोरर तिलक वर्मा रहे, जो छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में नाबाद 44 रन बनाने में कामयाब रहे.

जिम्बाब्वे की तरफ से चार गेंदबाजों ने चटकाए विकेट 

जिम्बाब्वे की तरफ से आज के मुकाबले में कुल चार गेंदबाजों को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी. जिसमें रिचर्ड अंगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा का नाम शामिल है. अंगारावा ने सूर्यकुमार यादव, मुजाराबानी ने संजू सैमसन, मपोसा ने अभिषेक शर्मा और रजा ने ईशान किशन को आउट किया. 

184/6 रन तक ही पहुंच पाई जिम्बाब्वे

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 184 रनों तक ही पहुंच पाई. पारी का आगाज करते हुए ब्रायन बेनेट ने 59 गेंद में 164.40 की स्ट्राइक रेट से 97 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और टीम को 72 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. 

अर्शदीप सिंह रहे सबसे सफल गेंदबाज

भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 24 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए.

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का धमाका, यह कारनामा करने वाली दुनिया के दूसरी टीम बनी

Advertisement

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: 'बटुकों संग गंदी हरकत हुई' पर शंकराचार्य ने खुद दिया डिबेट में जवाब !
Topics mentioned in this article