IND vs ENG, T20 World Cup Semifinal: एक्शन में सूर्यकुमार यादव, सेमीफाइनल से पहले बड़ा ऐलान, अभिषेक, वरुण, बुमराह के साथ बना रहे स्ट्रैटेजी

IND vs ENG, T20 World cup Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs ENG, T20 World cup 2026:

Suryakumar Yadav in action mode, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है. सूर्या ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिश सेशन की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्टन में उन्होंने अपने खिलाड़ियों को जीत का मत्र दिया है. सूर्या ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन के सामने खड़े होकर मोटिवेशन स्पीच दे  रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर कर सूर्या ने लिखा, 'प्रक्रिया पर विश्वास करें'. सूर्या का यह मैसेज अपने खिलाड़ियों को सेमीफाइनल से पहले मोटिवेट करने का तरीका है. इस तस्वीर को खूब लाइक मिल रहे हैं. जो तस्वीर सूर्या ने शेयर किया है उसमें हार्दिक पंड्या भी नजर आ रहे हैं.  बता दें कि मुंबई के वानखेड़े में भारत का टी-20 रिकॉर्ड शानदार रहा है, साल 2017 से भारतीय टीम इस मैदान पर अबतक एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारी है. 

वानखेड़े की पिच अक्सर बैटिंग के लिए अच्छी रहती है, लेकिन टर्न भी देती है, इसलिए भारत की स्ट्रैटेजी यह तय करने पर होगी कि बड़ा टारगेट रखा जाए या चेज़ किया जाए, क्योंकि उनकी अग्रेसिव बैटिंग स्टाइल फ्लैट ट्रैक पर सूट करती है.

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG, T20 World Cup semifinals: हार्दिक, सूर्या, अभिषेक नहीं, भारत के ये 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पलट देंगे बाजी, सुनील गावस्कर ने बताया

दोनों टीम इस प्रकार हैं:
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:
हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: अमेरिका को भारी नुकसान, F-15E गिराया! Ceasefire नामुमकिन? | Trump | Khamenei
Topics mentioned in this article