DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक पंड्या? सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद बताया

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की अगुवाई नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के बजाय सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. टॉस के बाद सूर्या ने बताया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से वह आज के मुकाबले से बाहर हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज के मुकाबले के लिए स्वस्थ नहीं हैं हार्दिक पंड्या

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है. जहां मुंबई इंडियंस की अगुवाई नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के बजाय सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. टॉस के बाद सूर्या ने बताया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से वह आज के मुकाबले से बाहर हैं.  कैप्टन सूर्या ने कहा, 'हार्दिक स्वस्थ नहीं हैं और आज के मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे. इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में उनकी भूमिका मैं निभा रहा हूं. यदि 13-14 साल बाद आप पहला मैच जीतते हो तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है. टॉस का अब कोई रोल नहीं है. क्योंकि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और वे पहले गेंदबाजी. हार्दिक की जगह टीम में दीपक चाहर को शामिल किया गया है. वहीं बोल्ट की जगह पर कॉर्बिन बॉश और गजनफर की जगह पर मिचेल सैंटनर को मौका मिला है.'

अक्षर पटेल का बयान 

वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, 'सीजन का पहला मुकाबला हम घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं. हम देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा व्यवहार करता है. 26/4 का स्कोर होने के बावजूद हम पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रहे. उससे काफी आत्मविश्वास मिला है. टॉप ऑर्डर भलीभांति जानता है कि उन्हें क्या करना है. घरेलू दर्शकों को एक अच्छा मैच दिखाने की कोशिश करेंगे. टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'

आज के मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन 

दिल्ली कैपिटल्स: 1 केएल राहुल (विकेटकीपर), 2 पतुम निसंका, 3 नितीश राणा, 4 विप्रज निगम, 5 अक्षर पटेल (कप्तान), 6 डेविड मिलर, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एन्गिडी, 10 टी नटराजन और 11 मुकेश कुमार. 

दिल्ली कैपिटल्स इंपैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, आक़िब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंता चमीरा और करुण नायर. 

मुंबई इंडियंस: 1 रोहित शर्मा, 2 रायन रिकलटन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 नमन धीर, 6 शर्फ़ेन रदरफ़ोर्ड, 7 मिचेल सैंटनर, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 शार्दुल ठाकुर, 10 दीपक चाहर और 11 जसप्रीत बुमराह. 

Advertisement

मुंबई इंडियंस इंपैक्ट सब: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार. 

यह भी पढ़ें- आयुष म्हात्रे का डबल धमाका, वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL में यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
Breaking News: ईरान-इजरायल जंग पर बहुत बड़ी खबर! बातचीत बंद, नहीं होगा सीजफायर
Topics mentioned in this article