'फिट होने में समय लगेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्या के बयान से मची खलबली

सूर्यकुमार यादव नामीबिया के खिलाफ टॉस हारकर भी खुश नजर आए. जब कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सूर्या से पूछा कि आप टॉस हार गए तो उन्होंने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे और टॉस हारकर बहुत खुश हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद भी पहले बल्लेबाजी करना अपनी प्राथमिकता बताया है
  • भारत की टीम में अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को बाहर कर संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Namibia, ICC Mens T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दिल्‍ली में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस गंवाने के बाद बताया कि वह पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. यानी कि टॉस गंवाने के बाद भी उनके दिल की इच्छा पूरी हो गई है. सूर्या के मुताबिक जब तक उनकी टीम मैच जीत रही है. तब तक टॉस हारने का उन्हें गम नहीं है. भारतीय कप्तान ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और उनके बल्लेबाज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेताब हैं. टीम में दो बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर हैं. संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभी अभिषेक को फिट होने में समय लगेगा, शायद एक या दो मुकाबले लग सकते हैं. 

अभिषेक शर्मा को अस्पताल में मिल चुकी है छुट्टी

पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मगर अब वह खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है. नामीबिया के खिलाफ मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने बताया था कि अभिषेक के कल खेलने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है. 

तिलक ने पत्रकारों से कहा, 'जब हम दिल्ली पहुंचे तो वह चेकअप के लिये अस्पताल गया था. उसे आज छुट्टी मिल गई है और वह ठीक है. मैच में अभी भी एक दिन का समय है. उम्मीद है कि कल इस पर फैसला लेंगे. देखना होगा कि वह कैसा महसूस कर रहा है.'

अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए थे अभिषेक

अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं भी लिया. उनकी जगह पर संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी. उसी दौरान समझा जा रहा था कि उनकी तबीयत खराब है और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई. 

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए इतने बेताब क्यों हैं रोहित शर्मा? सुने उन्हीं की मुंह जुबानी

Featured Video Of The Day
Rajpal Yadav को Tihar Jail क्यों जाना पड़ा? Court के फैसले के बाद कौन-कौन आया Actor के सपोर्ट में
Topics mentioned in this article