धोनी के भविष्य को लेकर सुरेश रैना का बड़ा खुलासा, बताया 'लैप ऑफ ऑनर' के दौरान सीक्रेट बातचीत का बड़ा किस्सा

Suresh Raina Big Statement on MS Dhoni IPL Future: क्या आईपीएल 2027 में फिर दिखेगा 'थाला' धोनी का जलवा? चेपॉक के मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' के दौरान सुरेश रैना और एमएस धोनी के बीच हुई सीक्रेट बातचीत का वो बड़ा किस्सा, जिसने करोड़ों फैंस की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suresh Raina Big Statement on MS Dhoni IPL Future:

Suresh Raina Big Statement on MS Dhoni IPL Future: 18 मई को जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना आखिरी घरेलू मैच खेल रही थी, तब पूरे स्टेडियम और सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा था क्या यह धोनी का आखिरी मैच है? फैंस की आंखें नम थीं और विदाई की अटकलें चरम पर थीं. लेकिन इसी भावुक माहौल के बीच, धोनी के सबसे करीबी दोस्त और चेन्नई के 'चिन्ना थाला' स्टार स्पोर्ट्स पर धोनी के साथ लैप ऑफ ऑनर के दौरान मुलाकात को लेकर सुरेश रैना ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने की वजह दे दी है.

 रैना के मुताबिक, धोनी का आईपीएल सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और वह अगले सीजन (IPL 2027) में भी वापसी कर सकते हैं.यह पूरा किस्सा मैच के बाद का है, जब हैदराबाद के हाथों चेन्नई को 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. हार के बावजूद, पूरे सीजन मिले बेपनाह प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी पलटन मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' (मैदान का चक्कर लगाने) के लिए उतरी.

इसी दौरान ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना मैदान पर पहुंचे और उन्होंने धोनी को गले लगा लिया. दोनों दिग्गजों के बीच कुछ देर तक गुपचुप बातचीत हुई. इस खास मुलाकात के बारे में बाद में बात करते हुए रैना ने बताया कि उन्होंने धोनी से उनके भविष्य को लेकर सीधे बात की.

Advertisement

रैना ने खुलासा किया कि बातचीत के दौरान एमएस धोनी ने बेहद ईमानदारी से स्वीकार किया कि वह इस समय अपनी फिटनेस और शरीर से जुड़ी समस्याओं से काफी ज्यादा जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह मैदान पर खुलकर नहीं आ पा रहे थे, लेकिन सबसे बड़ी और राहत की बात यह रही कि इतनी तकलीफों के बाद भी धोनी ने अगले आईपीएल सीजन में खिलाड़ी के तौर पर वापसी करने की संभावना को पूरी तरह से खारिज (Deny) नहीं किया है. 

रैना के इस बयान से साफ है कि अगर थाला अपनी चोट से उबर जाते हैं, तो उनमें अभी भी एक और सीजन खेलने का जज्बा बाकी है. चेपॉक के इस विदाई जैसे माहौल में जहां हर कोई मायूस था, वहां रैना के इस 'किस्से' ने फैंस की उम्मीदों को एक बार फिर जिंदा कर दिया है कि नंबर-7 की जर्सी का जादू अभी थमा नहीं है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Death Case: ट्विशा के मां-बाप पर जज सास ने लगाए चौंकाने वाले आरोप