भारत का वो क्रिकेटर जो दिल्ली छोड़ हिमालय के गांव में हुआ शिफ्ट, बंजर जमीन को बनाया 'सोना', उगा रहा है फल-सब्जियां

सूरज नयाल ने साल 2024 में अपने भाई के साथ मिलकर 'रिवर्स माइग्रेशन' की शुरुआत की. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पलायन की मार झेल रहे उनके गांव में अब केवल 17 परिवार ही रह गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूरज नयाल ने बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकना लाजमी है. यही वजह है कि लोग शहरी जिंदगी से ऊब रहे हैं और गांवों या पहाड़ों की तरफ तेजी से रूख कर रहे हैं. आम लोगों में तो कई सारे लोग आपको दिख जाएंगे. मगर कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो करियर खत्म होने के बाद पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं. इन्हीं खिलाड़ियों में एक नाम सूरज नयाल का भी है. दिल्ली में पले-बढ़े सूरज ने करीब 18 से 19 साल तक क्रिकेट के मैदान में जलवा बिखेरा. मगर जब उनका खेल धीरे-धीरे नीचे जाने लगा तो वह राजधानी की चकाचौंध को छोड़ वापस उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित अपने मैगड़ी गांव में लौट गए और अब वहीं पर ज्यादातर समय गुजार रहे हैं. 

सूरज ने अपने भाई के साथ मिलकर 'रिवर्स माइग्रेशन' की शुरुआत की

सूरज नयाल ने साल 2024 में अपने भाई के साथ मिलकर 'रिवर्स माइग्रेशन' की शुरुआत की. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पलायन की मार झेल रहे उनके गांव में अब केवल 17 परिवार ही रह गए हैं. यहीं नहीं उनके गांव में मूलभूत सुविधाओं का काफी आभाव है. शायद एक वजह यह भी है कि लोग गांव को छोड़कर तेजी से शहर की तरफ रूख कर रहे हैं.  

दोनों भाइयों ने बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ

सूरज और उनके भाई ने गांव में जाकर पहले बंजर भूमि पर जीतोड़ मेहनत किया. जिसका परिणाम यह रहा कि वहीं भूमि अब उपजाऊ बन गई है. मगर इसके लिए उन्होंने एक, दो नहीं बल्कि कुल पांच से छह महीने का अथक प्रयास किया. तब जाकर वह भूमि कृषि के लायक बन पाई.

सूरज और उनके भाई ने उद्यान विभाग की 'कीवी मिशन' योजना के तहत आठ नाली भूमि में पहले 50 कीवी के पौधे लगाए. उसके बाद 'एप्पल मिशन' के अंतर्गत 10 नाली भूमि में 500 सेबों के पौधे लगाए. 

Advertisement

यहीं नहीं दोनों भाई जैविक सब्जियों और जापानी फल पर्सिमन की भी खेती कर रहे हैं. सब्जियों से उन्हें सालाना लगभग 50 हजार रुपये की आय हो रही है. 

रिटायर सैनिक हैं सूरज के पिता 

सूरज के पिता का नाम बालम सिंह है, जो कि रिटायर सैनिक हैं. पिता से ही उन्हें प्रेरणा मिली. साल 2008 में अपने करियर का आगाज करने वाले सूरज स्कूल नेशनल स्तर पर उत्तराखंड और दिल्ली दोनों का प्रतिनिधित्व करने में कामयाब रहे. यहीं नहीं उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर तीन गोल्ड मेडल भी हासिल किए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'ये तेला लूम नंबर क्या है?', गावस्कर ने बताया वो किस्सा, जब भारतीय गेंदबाज के पीछे पड़ गए थे मियांदाद, बीच मैदान में हुआ था बवाल

Featured Video Of The Day
CJP Protest: दिल्‍ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को किया गिरफ्तार

Topics mentioned in this article
India
Cricket