चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं आ सका| 10 ओवर के बाद 85 बिना किसी नुकसान के चेन्नई|

9.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

9.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद डाली गई यहाँ पर| साथ ही में एक अतिरिक्त रन भी मिलेगा|

9.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की बॉल| बल्लेबाज़ उसे छोड़ना चाह रहे थे लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और कीपर के ऊपर से गई| सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

9.2 ओवर (4 रन) चौका!!! सामने शॉट यहाँ पर गायकवाड ने लगाया| लॉन्ग ऑन फील्डर से हुई वहां पर मिसफील्ड| चार रन मिल गया|

9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर कॉनवे ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

8.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

8.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर गायकवाड ने स्वीप किया| लेग साइड की ओर गई गेंद| एक रन आ गया|

8.4 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलकर कॉनवे ने यहाँ पर एक रन ले लिया|

8.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए|  बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चर रनों के लिए|

8.1 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!!! दोनों टीमों के पास रणनीति बनाने का मौका...

7.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

7.5 ओवर (0 रन) शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को गायकवाड ने खेला| रन लेने को नॉन स्ट्राइकर से बल्लेबाज़ भागे लेकिन गायकवाड ने उन्हें वापिस क्रीज़ में भेजा| रन नहीं मिल सका|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री गायकवाड के बल्ले से आती हुई!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| गायकवाड ने लॉन्ग ऑन की ओर पंच किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल| बॉल गई स्टैंड्स में और मिला सिक्स|

7.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ चेन्नई टीम का 50 रन पूरा हुआ!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|

7.2 ओवर (0 रन) शॉर्ट मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

7.1 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने निकलकर खेला| लॉन्ग ऑफ की ओर गई गेंद| दो रन मिल गया|

6.6 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

6.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को खेला| रन नहीं मिल सका|

6.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|

6.3 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

6.2 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|

6.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आया|

5.6 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया|

5.5 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

5.4 ओवर (1 रन) फाइन लेग की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल ले लिया|

5.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आया|

5.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट!!! लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल लगाया| बल्ले को लगकर बॉल दर्शकों के बीच गई| मिला सिक्स|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
'Abhimaan' की अनसुनी कहानियाँ : SD Burman को क्यों आया Kishore Kumar पर गुस्सा? | Khabar Filmy Hai