IPL इतिहास में किन पांच विदेशी गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? नहीं पता तो आज जान लें

आईपीएल 2026 आगाज हो, उससे पहले बात करें लीग के उन पांच विदेशी गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने यहां सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunil Narine

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक विदेशी गेंदबाज शामिल हैं, जो हारी हुई बाजी को जिताने का दम रखते हैं. टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज हो. उससे पहले बात करें लीग के उन पांच विदेशी गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने यहां अबतक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

सुनील नारायण

पहले स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण का नाम आता है. नारायण आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं. खबर लिखे जाने तक नारायण ने आईपीएल में कुल 188 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 187 पारियों में 25.64 की औसत से 192 सफलता हाथ लगी है. नारायण के नाम आईपीएल में एक बार पांच और सात बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. केकेआर की टीम ने आईपीएल के कुल तीन खिताब जीते हैं. इन सभी टीमों का नारायण हिस्सा रहे हैं. 

ड्वेन ब्रावो

दूसरे स्थान पर उनके ही हमवतन पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है.  ब्रावो ने आईपीएल में 2008 से 2022 के बीच कुल 161 मुकाबले खेले. इस बीच वह 158 पारियों में 23.82 की औसत से 183 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. आईपीएल में ब्रावो के नाम दो बार चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. 

लसिथ मलिंगा 

तीसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई स्टार लसिथ मलिंगा काबिज हैं. मलिंगा ने आईपीएल में 2009 से 2019 के बीच कुल 122 मैच खेले. इस बीच वह 122 पारियों में 19.79 की औसत से 170 विकेट लेने में कामयाब रहे. आईपीएल में मलिंगा के नाम एक बार पांच और छह बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 

Advertisement

राशिद खान 

चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान का नाम आता है. 27 वर्षीय खान ने आईपीएल में 136 मैच खेलते हुए 136 पारियों में 23.83 की औसत से 158 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में राशिद खान के नाम दो बार चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

ट्रेंट बोल्ट

पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट काबिज हैं. जिन्होंने आईपीएल में 120 मैच खेलते हुए 26.20 की औसत से 143 विकेट चटकाए हैं. जिसमें दो बार चार विकेट चटकाने का भी रिकॉर्ड शामिल है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास के पांच मनहूस रिकॉर्ड, जो रोहित, मैक्सवेल, आर्चर और राशिद खान के नाम हैं दर्ज

Featured Video Of The Day
Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के गाने को लेकर लताड़ा, आध्यात्मिक गुरु ने लगाई क्लास!