T20 World Cup 2026: Super-8 मुकाबले में द.अफ्रीका के खिलाफ क्या होगी भारतीय प्लेइंग 11, गावस्कर ने बड़े बदलाव की कर दी भविष्यवाणी

Sunil Gavaskar Prediction on India Super-8 Playing 11 vs SA; T20 WC 2026: सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ Super-8 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव की संभावना जताई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunil Gavaskar Prediction on India Super-8 Playing 11 vs SA

Sunil Gavaskar Prediction on Team India Super-8 Playing 11 vs SA; T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में चारों मैच जीतकर शानदार अंदाज में अगले दौर में जगह बनाई है. हालांकि अब असली परीक्षा मजबूत टीमों के खिलाफ शुरू होने जा रही है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया. उस मुकाबले में भारत ने 193 रन बनाए, लेकिन 176 रन भी खर्च किए, जिसने गेंदबाजी संयोजन पर सवाल खड़े किए. ऐसे में सुपर 8 के पहले मैच से पहले प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

गावस्कर की नजर में प्लेइंग 11 में सिर्फ एक बदलाव 

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव की संभावना जताई है. उनके मुताबिक अक्षर पटेल की टीम में वापसी लगभग तय है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा. गावस्कर का मानना है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया जा सकता है, जो थोड़ा चौंकाने वाला फैसला होगा क्योंकि उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है.

वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर को पहली बार इस विश्व कप में प्लेइंग XI में शामिल किया गया था. उन्होंने अपने चार ओवर में 36 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन गावस्कर को लगता है कि टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा बनाए रख सकता है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर ज्यादा टर्न नहीं मिलता, ऐसे में कुलदीप यादव को बाहर रखा जा सकता है. गावस्कर का तर्क है कि सुंदर नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए तेज रन भी बना सकते हैं, जो टीम संतुलन के लिहाज से फायदेमंद होगा.

भारतीय गेंदबाजों की अब असली परीक्षा

भारत ने ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन 193 रन बनाने के बावजूद 176 रन देना यह संकेत देता है कि डेथ ओवर्स में सुधार की जरूरत है. दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी.

अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरता है और क्या गावस्कर की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं. सुपर 8 का यह मुकाबला भारत के चैंपियन बनने की अभियान की ओर कदम बढ़ाना चाहेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Firing in Patna: बाकरगंज मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां
Topics mentioned in this article