बंगाल चुनाव के पहले प्रशासनिक तबादलों को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग का कड़ा विरोध किया है. मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों को हटाने पर विवाद है. तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग के तबादलों को कोर्ट में चुनौती दी है, और रोक लगाने की मांग की है.