Sunil Gavaskar on Sanju Smason: सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को जीत मिली जिसमें संजू सैमसन ने 97 रन की नाबाद पारी खेली, गावस्कर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. सैमसन की इस पारी ने फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गजों का भी दिल जीत लिया. सुनील गावस्कर भी सैमसन की पारी को देखकर गदगद हैं. सुनील गावस्कर का कहना है कि संजू सैमसन इतने "अच्छे इंसान" हैं कि हर कोई चाहता है कि वह अच्छा करें और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी शानदार पारी ने सभी के कंधों से प्रेशर कम कर दिया होगा.
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, "नाबाद 97 रन की इस पारी ने न सिर्फ संजू सैमसन के कंधों से, बल्कि उन सभी के कंधों से बोझ कम कर दिया है जो जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. उनके जीवन में उतार-चढ़ाव आए हैं, और हमने भी उन्हें महसूस किया है क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं. हर कोई चाहता है कि वह अच्छा करें."
गावस्कर ने ने भारत की जीत का क्रेडिट स्मार्ट स्ट्राइक रोटेशन और डॉट बॉल को कम से कम करने पर लगातार ध्यान देने को दिया है. गावस्कर ने आगे कहा, "भारतीय टीम को एहसास हो गया है कि आधी लड़ाई जीतने का मतलब है डॉट बॉल से बचना. भारत ने इस मैच में ऐसा ही किया."
गावस्कर का विनिंग फ़ॉर्मूला:
- पारी को संभालो: एक सेट बैटर को एक एंड पर बने से दूसरे बल्लेबाज आसानी से स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं.
- डॉट बॉल को खत्म करो: भारत ने 120 में से 80-85 बॉल पर रन बनाए, जो 190+ टोटल का पीछा करने के लिए एक ज़रूरी आंकड़ा था.
वर्ल्ड कप से पहले सैमसन का प्रदर्शन खराब रहा था. वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे. गावस्कर नेकहा, ‘‘सभी भारतीय प्रशंसक इस बात से खुश होंगे कि इस ईमानदार क्रिकेटर को वह सफलता मिली है जिसका वह हकदार है. '' अब भारत गुरुवार को मुंबई में सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगा.
गावस्कर ने कहा, ‘‘करो या मरो के मैच में मैन ऑफ द मैच बनना सपना सच होने जैसा है. मैच विजेता पारी खेलने के बाद संजू के चेहरे पर भाव साफ झलक रहे थे. वह शतक से सिर्फ तीन रन दूर थे और अगर वह शतक तक पहुंच जाते तो यह शानदार होता''
ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम














