Sunil Gavaskar danced Video viral With Suryakumar yadav: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया. भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर गदगद हैं. गावस्कर ने भारत के मैच जीतने के बाद जमकर जश्न मनाया है जिसका वीडियो वायरल है. दरअसल, गावस्कर भारत की जीत के बाद इतने खुश हुए कि उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं. गावस्कर की खुशी देखने लायक है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी
बता दें कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है, टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.
बुमराह और संजू सैमसन का कमाल
फाइनल में संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 255 का स्कोर किया, इसके बाद गेंदबाजी में बुमराह ने 4 विकेट लिए जिसने कीवी टीम को 159 रन पर रोकने में सफलता हासिल की. भारत की जीत के बाद बुमराह को उनकी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
टी20 विश्व कप: रिकार्ड 79 करोड़ दर्शकों ने देखा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच
आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मैच ने स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार पर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया और जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तब एक साथ 74.5 करोड़ दर्शक इसे देख रहे थे.














