RCB vs CSK: संजू सैमसन के लगातार तीन पारियों में फ्लॉप होने पर चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने तोड़ी चुप्पी

Stephen Fleming on CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ भी निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Stephen Fleming explains where CSK lost the match in final 4 overs

Stephen Fleming ON Sanju Samson: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.  सीएसके की यह इस सीजन की लगातार तीसरी हार है. हालांकि, हार के बावजूद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का बचाव किया है. फ्लेमिंग ने कहा कि "चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. फ्लेमिंग का मानना है कि यह टीम अभी बन रही है और आने वाले समय में मजबूत होगी."मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास सचमुच बहुत अच्छी प्रतिभा है.इस सीजन में पांच या छह नए खिलाड़ियों ने शुरुआत की है, लेकिन हमें लगता है कि भविष्य में उनका महत्व बहुत अधिक होगा."

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और विकेटकीपर कार्तिक शर्मा जैसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भारी-भरकम रकम खर्च करने और अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए आलोचना का सामना किया था. फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव जानबूझकर और आवश्यक रूप से किया गया है.

टीम के गेंदबाजों का बचाव करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, "आईपीएल में गेंदबाजों पर काफी दबाव है, खासकर 'इम्पैक्ट रूल' लागू होने के बाद. आप देख रहे हैं कि बल्लेबाज खुलकर खेल रहे हैं और उनका कौशल स्तर भी बहुत ऊंचा है. इसी कारण से सभी गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन दबाव में हैं.हमें अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है. इसमें कोई संदेह नहीं है. हालांकि, गेंदबाजी अटैक पर विशेष रूप से अनुकूल परिस्थितियों में बहुत अधिक दबाव होता है."

फ्लेमिंग ने आगे कहा, "पिछले सीजन में हमें भारतीय टैलेंट पर काफी पैसा खर्च करना पड़ा, ताकि हम फ्रेंचाइजी को फिर से खड़ा कर सकें और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रख सकें. हमने अपनी टीम का मुख्य ढांचा बनाने के लिहाज से कुछ अहम खिलाड़ी खो दिए. इसी वजह से हमने भविष्य के लिए पैसा खर्च किया और इस बात का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है."

Advertisement

स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों को टारगेट करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, "यह मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि टीमें (अनकैप्ड) खिलाड़ियों को एक साथ खरीद लेती हैं. इस कारण से यह हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है. हालांकि, हम लगातार इस बात पर नजर रख रहे हैं कि खेल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम ऐसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बारे में हमें लगता है कि वह भविष्य का बड़ा सितारा बनेगा या जो खेल को नई दिशा देगा."

संजू सैमसन जल्द करेंगे फॉर्म में वापसी

इसके अलावा टीम के कोच फ्लेमिंग ने संजू सैमसन को लेकर भी बात की और कहा "20 क्रिकेट में हालात बहुत तेजी से बदल सकते हैं. T20 वर्ल्ड कप में हमने देखा कि क्या हो सकता है. जब कोई बल्लेबाज लय में होता है, तो वह बहुत हावी और खतरनाक साबित हो सकता है. फ्लेमिंग ने कहा, "जब संजू 'येलो' जर्सी में अपना सफ़र तय करेंगे, तो हमारी तरफ से उन्हें सिर्फ समर्थन और आत्मविश्वास ही मिलेगा." फ्लेमिंग ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "जब उसका बल्ला चलता है, तो वह मैच विनर साबित होता है, दो पारियों से किसी खिलाड़ी को जज नहीं किया जा सकता".

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ भी निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | US Iran War | Trump ने कैसे बचाए अपने Pilots? जानिए सबकुछ | Bharat Ki Baat Batata Hoon