SL vs OMN T20 WC Highlights: ओमान के खिलाफ श्रीलंका ने 105 रनों के बड़े अंतर से जीता मुकाबला

Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026 Highlights: श्रीलंका ने ओमान को दिया 226 रन का टारगेट दिया था और वो लक्ष्य से 105 रन पीछे रह गई. श्रीलंका की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026 Live Score Updates:

Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026 Highlights: T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B मैच में श्रीलंका ने ओमान पर 105 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. जिसके बाद श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी, पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट पर 225 रन बनाए और ओमान की पारी 120 रन पर ही सिमट कर रह गई. श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 45 गेंद पर 61 रन, पवन रथनायके ने 28 गेंद पर 60 रन और  दसुन शनाका ने 50 रन की पारी खेली.

श्रीलंका ने अपने कैंपेन की शुरुआत आयरलैंड पर 20 रन की जीत के साथ की थी, जिसमें कुसल मेंडिस ने हाफ सेंचुरी लगाई और कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए. दूसरी ओर, ओमान अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे से 8 विकेट से हार गया. (SCORECARD)

श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना

ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा

Advertisement


Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING
Topics mentioned in this article