15 minutes ago

Pakistan A vs Sri Lanka A, Rising Stars Asia Cup Final: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने हैं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, लेकिन पूरी पारी में कभी भी बड़ा स्कोर बनाने की लय नहीं पकड़ सकी. नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 50 ओवर में 216/9 पर सिमट गई. अब खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए के सामने 217 रन का लक्ष्य है. दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, लाहिरू समराकून, गरुका संकेथ.

पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): शमील हुसैन, माज़ सदाकत, शाहज़ेब खान, हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नज़ीर (डब्ल्यू), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा.

Nov 29, 2026 19:44 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: श्रीलंका ए को लगा पहला झटका, सिनेथ जयवर्धने OUT

पाकिस्तान ए के 216 रनों के जवाब में अच्छी शुरुआत करने वाली श्रीलंका ए की टीम को 4.3 ओवर में पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने 20 रन (13 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का) के निजी स्कोर पर हसन नवाज की गेंद पर विकेटकीपर रोहेल नजीर के हाथों कैच आउट हुए. यह विकेट काफी विवादास्पद रहा, क्योंकि जयवर्धने लेग साइड की तरफ कदम निकालकर बाहर की गेंद को लॉफ्ट करने की कोशिश कर रहे थे और अंपायर मोर्शेद अली खान ने पाकिस्तानी टीम की जोरदार अपील पर उन्हें कॉट बिहाइंड (विकेट के पीछे कैच) आउट दे दिया. 

Nov 29, 2026 19:32 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: श्रीलंका ए की मजबूत शुरुआत

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम ने बेहद अटैकिंग और मजबूत शुरुआत की है. 3.2 ओवरों के खेल के बाद श्रीलंका ए ने बिना कोई विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं, जहां उन्हें अब जीत के लिए 193 रनों की आवश्यकता है.
 

Nov 29, 2026 18:51 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: श्रीलंका ए के सामने 217 रन का लक्ष्य

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान ए के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 50 ओवर में 216/9 पर सिमट गई. अब खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए के सामने 217 रन का लक्ष्य है.

Nov 29, 2026 17:50 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: शहजैब खान 60 रन बनाकर OUT

एसीसी मेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर रहे पाकिस्तान ए के सलामी बल्लेबाज शहजैब खान अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें 37वें ओवर की चौथी गेंद (36.4) पर श्रीलंकाई गेंदबाज रविन्दु फर्नांडो ने एलबीडब्ल्यू (Lbw) आउट किया. शहज़ैब ने 91 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 60 रन बनाए.

Advertisement
Nov 29, 2026 17:38 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: शहजैब खान ने संभाली कमान

एसीसी मेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 34 ओवरों की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ए ने संभलकर खेलते हुए 4 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. क्रीज पर पैर जमा चुके सलामी बल्लेबाज शहजैब खान 57 रन (82 गेंद) बनाकर जिम्मेदारी से खेल रहे हैं, जबकि नए बल्लेबाज फरहान यूसुफ 5 रन (5 गेंद) बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
 

Nov 29, 2026 17:00 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: 23 ओवर के बाद पाकिस्तान ए का स्कोर 96/3

एसीसी मेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 23 ओवरों की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ए ने संभलकर खेलते हुए 3 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं. श्रीलंकाई स्पिनर वानुजा साहन ने इस ओवर में अपनी बेहतरीन टर्न और लेंथ से बल्लेबाजों को बांधकर रखा और केवल 3 सिंगल रन दिए. क्रीज पर जमे हुए सलामी बल्लेबाज शहज़ैब खान (39 रन, 56 गेंद) बेहद समझदारी से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि नए बल्लेबाज अब्दुल समद (1 रन, 8 गेंद) उनका साथ निभाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
Nov 29, 2026 16:22 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: शमिल हुसैन 40 रन बनाकर OUT

पाकिस्तान ए के सेट हो चुके सलामी बल्लेबाज शमिल हुसैन अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए 40 रन (43 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं. श्रीलंका ए के तेज गेंदबाज गरुका संकेथ ने 14वें ओवर की पहली गेंद (13.1) पर लेंथ बॉल डालकर शामिल को पुल खेलने के लिए मजबूर किया, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मिड-ऑन की तरफ हवा में तैर गई. वहां मौजूद जनिथ लियानगे ने पीछे की तरफ कदम बढ़ाते हुए बेहद आसान सा कैच लपका और इस बड़ी सफलता से श्रीलंकाई खेमा खुशी से झूम उठा
 

Nov 29, 2026 16:00 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए के बीच कड़ी जंग जारी

एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए के बीच कड़ी जंग जारी है. छठे ओवर में श्रीलंकाई स्पिनर निपुण धनंजया ने शानदार कंट्रोल दिखाते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधे रखा और इस ओवर से सिर्फ दो सिंगल रन दिए. छह ओवरों के पावरप्ले की समाप्ति पर पाकिस्तान ए ने बेहद संभलकर खेलते हुए एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं, जहां क्रीज पर शामिल हुसैन (21) और शहज़ैब खान (2) मोर्चा संभाले हुए हैं.

Nov 29, 2026 15:53 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: शहजैब खान को मिला जीवन दान

5वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविंडु फर्नांडो ने शहजैब खान के कैच का मौका गंवा दिया. स्वीप शॉट खेलते समय गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे (टॉप एज) से लग गई, और स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर ने इसे पकड़ने में बड़ी गलती कर दी. फील्डर के पास पीछे भागकर कैच पकड़ने का पूरा समय था, लेकिन वह गेंद तक ठीक से हाथ भी नहीं लगा पाए.

Nov 29, 2026 15:39 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल के लिए मुकाबला शुरू हो चुका है. शमील हुसैन और माज सदाकत क्रीज़ पर हैं. एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 4 रन है.

Advertisement
Nov 29, 2026 15:21 (IST)

Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: पाकिस्तान A ने जीता टॉस

पाकिस्तान A ने टॉस जीता है और बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के बाद पाकिस्ता के कप्तान समीउल्लाह ने कहा कि, उम्मीद है कि राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल में सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करेंगे.

Featured Video Of The Day
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, 'गोरखपुर में बूचड़खाना खोलने की तैयारी थी'
Topics mentioned in this article
Sri Lanka A
Pakistan
Cricket