5 hours ago

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 47 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज आज कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 35 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा सलील अरोड़ा ने 21 गेंदों में 35 और ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया. मगर वह भी टीम की किस्मत को बदल नहीं पाए और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा. (Scorecard)

जोफ्रा आर्चर ने चटकाए सर्वाधिक तीन विकेट

लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा के खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए. यश पुंजा एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. 

243 रन बनाने में कामयाब हुई थी राजस्थान रॉयल्स 

इससे पहले न्यू चंढीगढ़ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाने में कामायाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया. यशस्वी जायसवाल 29 गेंद में 29 और रियान पराग 12 गेंद में 26 रन बनाने में कामयाब रहे. 

प्रफुल हिंगे को मिली तीन सफलता

विपक्षी टीम एसआरएच की तरफ से आज के मुकाबले में प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा इशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में एक-एक विकेट आए. 

आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कीपर), हाइनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा. 

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे. 

यह भी पढ़ें- SRH के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगलेगा आग या रहेगा खामोश? मैच से पहले ही पूर्व कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी

May 28, 2026 00:09 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव के विस्फोट में उड़ी हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से हराया

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 47 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज आज कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 35 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा सलील अरोड़ा ने 21 गेंदों में 35 और ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया. मगर वह भी टीम की किस्मत को बदल नहीं पाए और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

May 27, 2026 23:15 (IST)

SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Eliminator: इशान मलिंगा आउट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नौवां झटका इशान मलिंगा के रूप में लगा है, जो 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में पांच रन बनाकर बर्गर का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 17.3 ओवरों में 9-187 रन है. 

May 27, 2026 23:08 (IST)

SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Eliminator: जोफ्रा का महंगा ओवर

पारी का 17वां ओवर..सामने युवा शिवांग कुमार जो बॉलिंग के लिए ज्यादा जाने जाते हैं...एक के बाद एक तीन चौके जड़ दिए शिवांग ने...ओवर में दिए 16 रन...

May 27, 2026 23:04 (IST)

SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Eliminator: गेंद जोफ्रा आर्चर के हाथ में

पारी का 17वां ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं....समय कट रहा है....राजस्थान अब गुजरात से दूसरा क्वालीफायर खेलने की तैयारी कर लो...

Advertisement
May 27, 2026 22:58 (IST)

SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Eliminator: सलिल अरोड़ा आउट

हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा, सलिल अरोड़ा 35 रन बनाकर आउट. रविंद्र जडेजा की गेंद पर सलिल अरोड़ा आउट, नांद्रे बर्गर द्वारा लपके गए!! जडेजा को मिला दूसरा विकेट और इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स एक धमाकेदार जीत के बेहद करीब पहुंच गई है. यह ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर की तरफ गेंद थी जिस पर सलिल अरोड़ा ने पूरी ताकत से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया (थ्रो द किचन सिंक). गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ गई, जहाँ बर्गर ने एक सुरक्षित कैच लपका। अब जीत के लिए बस दो और विकेट बाकी हैं.

सलिल अरोड़ा कैच नांद्रे बर्गर बोल्ड रविंद्र जडेजा 35 (21 गेंद) [चौके-2, छक्के-2

May 27, 2026 22:55 (IST)

SRH vs RR LIVE Score, IPL 2026 Eliminator: यश राज पुंजा का

पारी का 14वां ओवर फेंकने आए यश राज ने ओवर में सिर्फ 5 रन दिए...बढ़िया ओवर..हालात का फायदा उठाते हुए यशराज

RR: 153-7 (13.6 ओवर)

Advertisement
May 27, 2026 22:52 (IST)

SRH vs RR LIVE Score: जडेजा का बढ़िया ओवर

जडेजा का फेंका 13वां ओवर खासा टाइट रहा..सिर्फ 3 ही रन दिए उन्होंने...मैच की तस्वीर  साफ है...यहां से राजस्थान को जीत की औपचारिकता भर पूरी करनी है...

SRH: 148-7 (12.6 ओवर)

May 27, 2026 22:42 (IST)

SRH vs RR LIVE Score: कमिंस भी आउट

हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा, कप्तान पैट कमिंस 1 रन बनाकर आउट. सुशांत मिश्रा की गेंद पर पैट कमिंस आउट, जोफ्रा आर्चर द्वारा लपके गए!! एक और विकेट का पतन. यह ऑफ स्टंप से बाहर की तरफ थोड़ी छोटी (शॉर्ट) गेंद थी और पैट कमिंस ने हवा में शॉट खेलने का मन बनाया. उन्होंने इसे वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ पुल किया, जहाँ डीप में तैनात आर्चर ने अपने दाईं ओर दौड़ लगाई. उन्होंने गेंद को सुरक्षित लपकने के साथ-साथ खुद को बाउंड्री कुशन से दूर रखना भी सुनिश्चित किया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे में कई मायूस चेहरे नजर आ रहे हैं क्योंकि टीम लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवा रही है.

पैट कमिंस कैच जोफ्रा आर्चर बोल्ड सुशांत मिश्रा 1 (2 गेंद)

May 27, 2026 22:39 (IST)

SRH vs RR LIVE: रेड्डी गए

हैदराबाद को लगा छठा झटका, नितीश रेड्डी 38 रन बनाकर लौटे. रविंद्र जडेजा की गेंद पर नितीश रेड्डी आउट, दासुन शनाका द्वारा लपके गए!! अनुभव क्या होता है, रविंद्र जडेजा ने आज बिल्कुल वही दिखाया है. उन्होंने आक्रमण की कमान संभालते ही सेट हो चुके बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. यह हवा में तेज और फ्लैट फेंकी गई गेंद थी, जिसे नितीश कुमार रेड्डी ने डीप मिड-विकेट की तरफ स्लॉग (लपेटकर मारना) किया. लेकिन वे इसे सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और डीप से आगे की ओर दौड़ते हुए शनाका ने अपने सामने एक सुरक्षित कैच लपका. नितीश एक बेहतरीन पारी खेल रहे थे, लेकिन इस बाएं हाथ के स्पिनर ने उनकी पारी का अंत कर दिया.

नितीश रेड्डी कैच दासुन शनाका बोल्ड रविंद्र जडेजा 38 (20 गेंद) [चौके-3, छक्के-2]

May 27, 2026 22:37 (IST)

SRH vs RR LIVE: हैदराबाद ने 10 ओवरों में बनाए 132 रन

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद 132/5 रन बनाए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी 17 गेंद में 35 और सलील अरोड़ा आठ गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Advertisement
May 27, 2026 22:27 (IST)

SRH vs RR LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद के 100 रन हुए पूरे

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी 16 गेंद में 34 और सलील अरोड़ा तीन गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर नौ ओवरों में 114/5 रन है. 

May 27, 2026 22:24 (IST)

SRH vs RR LIVE: पुंजा के शिकार बने क्लासेन, SRH की आधी टीम लौटी पवेलियन

सनराइजर्स हैदराबाद की आधी पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में हेनरिक क्लासेन आउट हुए हैं. उन्हें यश पुंजा ने LBW करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए क्लासेन 10 गेंदों में 18 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 6.5 ओवरों में 5-81 रन है. 

Advertisement
May 27, 2026 22:19 (IST)

SRH vs RR LIVE: हैदराबाद ने पहले पॉपरप्ले में बनाए 71 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले पॉपरप्ले में चार विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाने में कामयाब हुई है. हेनरिक क्लासेन सात गेंद में 11 और नीतीश कुमार रेड्डी चार गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. 

May 27, 2026 22:11 (IST)

SRH vs RR LIVE: विध्वंसक ट्रेविस हेड ने भी छोड़ा साथ, SRH को लगा चौथा झटका

चौथे बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड आउट हुए हैं. आउट होने से पूर्व हेड ने पारी का आगाज करते हुए कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 17 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 4.4 ओवरों में 4-57 रन है. 

May 27, 2026 22:07 (IST)

SRH vs RR LIVE: स्मरण आउट

तीसरे बल्लेबाज के रूप में आर स्मरण आउट हुए हैं. स्मरण ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल चार गेंदों का सामना किया. इस बीच वह एक रन बनाने में कामयाब रहे. बर्गर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

May 27, 2026 22:05 (IST)

SRH vs RR LIVE: किशन ने भी छोड़ा साथ

इशान किशन भी आउट हो चुके हैं. उन्हें भी आर्चर ने अपने जाल में फंसाया है. आउट होने से पूर्व किशन तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद में 33 रन बनाने में कामयाब रहे

May 27, 2026 22:03 (IST)

SRH vs RR LIVE: अभिषेक शर्मा आउट, सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए बिना कोई रन बनाए आर्चर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच जुरेल ने पकड़ा है. 

May 27, 2026 21:52 (IST)

SRH vs RR LIVE: हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पारी का आगाज करने मैदान में आए हैं. टीम को जीत के लिए 244 रनों का लक्ष्य मिला है.

May 27, 2026 21:29 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव-ध्रुव जुरेल की विस्फोटक बल्लेबाजी, राजस्थान ने बनाए 242 रन

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला जा रहा है. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाने में कामायाब हुई है. पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया. यशस्वी जायसवाल 29 गेंद में 29 और रियान पराग 12 गेंद में 26 रन बनाने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा इशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में एक-एक विकेट आए. 

May 27, 2026 21:20 (IST)

SRH vs RR LIVE: नांद्रे बर्गर रन आउट

नांद्रे बर्गर रन आउट होकर पवेलियन लौटे हैं. आउट होने से पूर्व वह एक गेंद में एक रन बनाने में कामयाब रहे. 

May 27, 2026 21:18 (IST)

SRH vs RR LIVE: जोफ्रा आर्चर ने भी छोड़ा साथ, राजस्थान रॉयल्स को लगा 7वां झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को सातवां झटका जोफ्रा आर्चर के रूप में लगा है. वह आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंद में चार रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बने हैं. 

May 27, 2026 21:16 (IST)

SRH vs RR LIVE: फरेरा रन आउट, राजस्थान को लगा 6वां झटका, संकट में टीम

डॉनोवन फ़रेरा रन आउट हो चुके हैं. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल नौ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 12 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 18.1 ओवरों में 6-234 रन है. 

May 27, 2026 21:11 (IST)

SRH vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवरों में ठोके 233 रन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए हैं. डॉनोवन फ़रेरा आठ गेंद में 11 और रवींद्र जाडेजा सात गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

May 27, 2026 21:05 (IST)

SRH vs RR LIVE: दसून शानका ने भी छोड़ा साथ, राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के तौर पर दसून शानका आउट हुए हैं. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह पांच रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 16.1 ओवरों में 215/5 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (97), यशस्वी जायसवाल (29), ध्रुव जुरेल (50), रियान पराग (26) और  दसून शानका (05) हैं. 

May 27, 2026 20:59 (IST)

SRH vs RR LIVE: कैप्टन रियान पराग ने भी छोड़ा साथ, RR को लगा चौथा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को चौथा झटका कैप्टन रियान पराग के रूप में लगा है. पराग चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद में 26 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच हेनरिक क्लासेन ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 15.2 ओवरों में 4-207 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (97), यशस्वी जायसवाल (29), ध्रुव जुरेल (50) और रियान पराग (26) हैं.

May 27, 2026 20:55 (IST)

SRH vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने 200 के आंकड़े को किया पार

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 200 के आंकड़े को पार कर लिया है. रियान पराग 10 गेंद में 26 और डॉनोवन फरेरा दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 207/3 रन है. 

May 27, 2026 20:49 (IST)

SRH vs RR LIVE: फिफ्टी पूरी करने के बाद पवेलियन लौटे जुरेल, RR को लगा तीसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है. जुरेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 50 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच नीतीश कुमार रेड्डी ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 13.5 ओवरों में 3-192 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (97), यशस्वी जायसवाल (29) और ध्रुव जुरेल (50) हैं.

May 27, 2026 20:44 (IST)

SRH vs RR LIVE: छक्के के साथ ध्रुव जुरेल ने पूरी की फिफ्टी

ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी कर ली है. फिलहाल वह 20 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

May 27, 2026 20:36 (IST)

SRH vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवरों में बनाए 168 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल 13 गेंद में 32 और रियान पराग दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (97) और यशस्वी जायसवाल (29) है.  

May 27, 2026 20:31 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव के बाद यशस्वी ने भी छोड़ा साथ, RR को लगा दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. जायसवाल पारी का आगाज करते हुए 29 गेंद में 29 रन बनाकर शिवांग कुमार का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच अभिषेक ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10.2 ओवरों में 2-137 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (97) और यशस्वी जायसवाल (29) हैं. 

May 27, 2026 20:26 (IST)

SRH vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने पहले 10 ओवरों में ठोके 136 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 28 गेंद में 29 और ध्रुव जुरेल चार गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (97)  हैं. 

May 27, 2026 20:21 (IST)

SRH vs RR LIVE: सबसे तेज शतक जड़ने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR को लगा पहला झटका

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए हैं. उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने स्मरण के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व वैभव ने पारी का आगाज करते हुए कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर आठ ओवरों में 1-125 रन है. 

May 27, 2026 20:14 (IST)

SRH vs RR LIVE: शतक से 9 रन दूर वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी अपने तीसरे आईपीएल शतक के काफी करीब पहुंच गए हैं. मौजूदा समय में वह 27 गेंद में 91 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और 11 छक्के निकले हैं. 

May 27, 2026 20:10 (IST)

SRH vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स के 100 रन हुए पूरे

राजस्थान रॉयल्स की टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं. टीम ने इस आंकड़े को 7.2 ओवरों में हासिल किया है. 

May 27, 2026 20:09 (IST)

SRH vs RR LIVE: 100 के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी का सातवां ओवर साकिब हुसैन ने डाला. जहां वैभव और यशस्वी की जोड़ी दो चौके और एक छक्का की मदद से 16 रन बटोरने में कामयाब रही. यशस्वी जायसवाल 19 गेंद में 24 और वैभव सूर्यवंशी 23 गेंद में 71 रन बनाकर खेल रहे है. टीम का स्कोर सात ओवरों की समाप्ति के बाद 96 रन है. 

May 27, 2026 20:00 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव का विस्फोट, राजस्थान रॉयल्स ने पहले पॉवरप्ले में ही ठोक डाले 80 रन

न्यू चंढीगढ़ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाने में कामयाब हुई है. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी 20 गेंद में 60 और यशस्वी जायसवाल 16 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

May 27, 2026 19:55 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 18 गेंद में 327.77 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 4.5 ओवरों में 74/0 रन है. 

May 27, 2026 19:53 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीचे छोड़ा है. जिन्होंने 2012 में कुल 59 छक्के लगाए थे. वहीं वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जारी सीजन में कुल 60 छक्के निकल चुके हैं. 

May 27, 2026 19:47 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में ही ठोक दिए 36 रन

पारी का तीसरा और अपने स्पेल का दूसरा ओवर पैट कमिंस ने डाला. जहां आरआर के बल्लेबाज तीन छक्के और एक चौका की मदद से 25 रन बटोरने में कामयाब रहे. यशस्वी जायसवाल आठ गेंद में आठ और वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर तीन ओवरों की समाप्ति के बाद 45 रन है. 

May 27, 2026 19:40 (IST)

SRH vs RR LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने बदला गियर

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी का दूसरा ओवर इशान मलिंगा ने फेंका. इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज एक चौका और एक छक्के की मदद से कुल 11 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 20 रन है. यशस्वी जायसवाल सात गेंद में सात और वैभव सूर्यवंशी पांच गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

May 27, 2026 19:36 (IST)

SRH vs RR LIVE: राजस्थान ने पहले ही ओवर में ठोके नौ रन

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी का पहला ओवर पैट कमिंस ने डाला. जहां विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी नौ रन बनाने में कामयाब रही. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के नौ रन है. 

May 27, 2026 19:33 (IST)

SRH vs RR LIVE: खेल शुरू, सूर्यवंशी-यशस्वी ने संभाला मोर्चा

खेल शुरू हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर पैट कमिंस फेंक रहे हैं. 

May 27, 2026 19:18 (IST)

SRH vs RR LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कीपर), हाइनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.

May 27, 2026 19:17 (IST)

SRH vs RR LIVE: आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा. 

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे. 

May 27, 2026 19:16 (IST)

SRH vs RR LIVE: टॉस गंवाने के बाद रियान पराग का बयान

वहीं टॉस गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'अगर टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते. क्योंकि यहां पर रन चेज करना काफी अच्छा रहा है. अच्छा ग्राउंड है. हमने यहां रन चेज और डिफेंड दोनों किए हैं. जीतने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. टीम के प्रदर्शन से खुश हूं. जडेजा की टीम में एंट्री हुई है, जबकि शुभम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे.'

May 27, 2026 19:11 (IST)

SRH vs RR LIVE: टॉस जीतकर कमिंस ने क्यों चुनी गेंदबाजी? कमिंस ने बताया

एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. बाद में हमने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है. मैच के दौरान हम अपनी गेंदबाजी को जितना हो सके सिंपल रखना चाहेंगे. वो अपनी स्ट्रेंथ पर खेलेंगे. दबाव से हमें कोई दिक्कत नहीं है. यहां पर रन चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है.'

May 27, 2026 19:04 (IST)

SRH vs RR LIVE: हैदराबाद ने जीता टॉस, राजस्थान को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने न्यू चंढीगढ़ में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. 

May 27, 2026 18:14 (IST)

SRH vs RR LIVE: आज के मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन. 

May 27, 2026 18:13 (IST)

SRH vs RR LIVE: आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा. 

May 27, 2026 18:13 (IST)

नमस्कार!

एलिमिनेटर मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bakrid से पहले हाई अलर्ट पर UP Police! देश में कहां-कहां तनाव? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article