Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score, IPL 2026: हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब हुई है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंदों में 79 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 56 और हेनरिक क्लासेन 24 गेंद में 51 रन बनाने में कामयाब रहे. हेड ने 16 गेंद में 26 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंद में नाबाद 29 रनों को योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से आज के मुकाबले में रसिख सलाम ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. (Scorecard)
आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, रविचंद्रन स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, प्रफ़ुल हिंगे और हर्ष दुबे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, देवदत्त पड़िक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स और अभिनंदन सिंह.
यह भी पढ़ें- ये कैसा चयन? पाकिस्तान के लिए जिसने पिछले तीन सालों में बनाए सबसे ज्यादा रन, चयनकर्ताओं ने उसे ही निकाल दिया
SRH vs RCB LIVE Score, IPL 2026: बेंगलुरु की बैटिंग शुरू
बेंगलुरु ने शुरू किया 256 रनों का पीछा, वेंकटेश और कोहली क्रीज पर
SRH vs RCB LIVE: किशन, अभिषेक, क्लासेन की फिफ्टी, SRH ने RCB को जीत के लिए दिया 256 रन का लक्ष्य
हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब हुई है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंदों में 79 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 56 और हेनरिक क्लासेन 24 गेंद में 51 रन बनाने में कामयाब रहे. हेड ने 16 गेंद में 26 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंद में नाबाद 29 रनों को योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से आज के मुकाबले में रसिख सलाम ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए.
SRH vs RCB LIVE: SRH ने 19 ओवरों में बनाए 246 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए हैं. ईशान किशन 43 गेंद में 78 और नीतीश कुमार रेड्डी नौ गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: क्रुणाल के शिकार बने क्लासेन, SRH को लगा तीसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को तीसरा झटका हेनरिक क्लासेन के रूप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 51 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या के शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच वेंकटेश ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 16.2 ओवरों में 3-210 रन है.
SRH vs RCB LIVE: 5 छक्के, 2 चौका, 221.73 का स्ट्राइक रेट, क्लासेन ने 23 गेंद में जड़ा अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 23 गेंद में 221.73 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 5 छक्के और 2 चौके देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर 16.1 ओवरों में 210/2 रन है.
SRH vs RCB LIVE: SRH के 100 रन हुए पूरे
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रन पूरे कर लिए हैं. टीम का स्कोर 15.4 ओवरों में 205/2 रन है. ईशान किशन 35 गेंद में 65 और हेनरिक क्लासेन 21 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: हैदराबाद ने 15 ओवरों में ठोके 189 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए हैं. ईशान किशन 31 गेंद में 50 और हेनरिक क्लासेन 21 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: ईशान किशन ने जड़ा आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबादी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 31 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 14.2 ओवरों में 177/2 रन है.
SRH vs RCB LIVE: हेनरिक क्लासेन का कोहराम शुरू
हेनरिक क्लासेन ने गियर बदल दिया है. एक समय पर वह संभलकर खेल रहे थे. मगर उन्होंने जोश हेजलवुड के ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए गति प्रदान करनी शुरु कर दी है. मौजूदा समय में वह 14 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 13 ओवरों में 156/2 रन है.
SRH vs RCB LIVE: हैदराबाद ने 12 ओवरों में बनाए 129 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए हैं. ईशान किशन 25 गेंद में 37 और हेनरिक क्लासेन नौ गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (56) और ट्रेविस हेड (26) हैं.
SRH vs RCB LIVE: SRH ने 10 ओवरों में ठोके 116 रन, किशन और क्लासेन मचा रहे हैं धूम
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पारी का 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं. ईशान किशन 19 गेंद में 27 और हेनरिक क्लासेन तीन गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (56) और ट्रेविस हेड (26) हैं.
SRH vs RCB LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद के 100 रन हुए पूरे
सनराइजर्स हैदराबाद के 100 रन पूरे हो गए हैं. टीम ने इस आंकड़े को नौ ओवरों में हासिल किया है. टीम का स्कोर नौ ओवरों की समाप्ति के बाद 103/2 रन है.
SRH vs RCB LIVE: अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा, SRH को लगा दूसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 22 गेंद में 56 रन बनाकर सुयश शर्मा का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच जॉर्डन कॉक्स ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 8.2 ओवरों में 2-97 रन है.
SRH vs RCB LIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 21 गेंद में 266.66 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
SRH vs RCB LIVE: अभिषेक शर्मा को मिला जीवनदान
अभिषेक शर्मा को बड़ा जीवनदान मिला है. सुयश शर्मा के ओवर में वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सीमारेखा के फंस गए थे. मगर उनका नसीब अच्छा रहा कि फिल्डर का पैर सीमारेखा से टच हो गया. नहीं तो उन्हें पवेलियन का रास्ता देखना पड़ता.
SRH vs RCB LIVE: SRH ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 63 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो गया है. टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा 14 गेंद में 26 और ईशान किशन छह गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: SRH ने 5 ओवरों में बनाए 52 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 21 और ईशान किशन दो गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: रसिख सलाम ने ट्रेविस हेड को किया बोल्ड, SRH को लगा पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए रसिख सलाम के शिकार बने हैं. सलाम ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व वह पारी का आगाज करते हुए 16 गेंद में 26 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर चार ओवरों में 1-45 रन है.
SRH vs RCB LIVE: SRH ने शुरुआती तीन ओवरों में ही ठोक दिए 33 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद 33/0 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा आठ गेंद में 17 और ट्रेविस हेड 10 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: हेजलवुड ने दूसरे ओवर में खर्च किए आठ रन
पारी का दूसरा ओवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से जोश हेजलवुड ने डाला. जहां विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने कुल आठ रन बटोरे. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 21/0 रन है.
SRH vs RCB LIVE: SRH के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर में ठोके 13 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पारी का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला. जहां विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज एक चौका की मदद से कुल 13 रन बटोरने में कामयाब रहे.
SRH vs RCB LIVE: खेल हुआ शुरू, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड कर रहे हैं पारी का आगाज
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. एसआरएच की तरफ से पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड कर रहे हैं.
SRH vs RCB LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, देवदत्त पड़िक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स और अभिनंदन सिंह.
SRH vs RCB LIVE: आज के मुकाबले के लिए SRH की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, रविचंद्रन स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, प्रफ़ुल हिंगे और हर्ष दुबे.
SRH vs RCB LIVE: बेथेल की जगह RCB में किसकी हुई वापसी? रजत पाटीदार ने बताया
वहीं टॉस गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'हम जहां भी खेलते हैं. वहां हमारे लिए होम ग्राउंड जैसा ही माहौल होता है. अंकतालिका में हम कहां हैं. इससे फर्क नहीं पड़ता है. हम प्रत्येक मुकाबले में स्टैंडर्ड पर खेलना चाहते हैं. टीम में एक बदलाव हुआ है. बेथेल को उंगली में चोट आई है. जिसकी वजह से वह बाहर हैं. उनकी जगह पर मेरी (रजत पाटीदार) वापसी हुई है.'
SRH vs RCB LIVE: टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस का बयान
टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. पूरी तरह से हम स्पष्ट हैं कि खेल का लुत्फ उठाएंगे. पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारी यही कोशिश रहेगी कि हम स्कोरबोर्ड पर बड़ा से बड़ा स्कोर खड़ा करें. टीम अच्छे परिणाम के साथ यहां से आगे जाना चाहेगी. टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'
SRH vs RCB LIVE: पैट कमिंस ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद करेगी पहले बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
नमस्कार!
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.














