6 seconds ago

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ हो रहा है. हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया है.. वहीं, 37 रन बनाकर ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं.अब क्रीज पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं. इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली में एक बदलाव है तो वहीं, हैदराबाद की इलेवन में भी बदलाव किए गए हैं. SRH की टीम में प्रफुल हिंगे नहीं खेल रहे हैं, मदुशंका खेल रहे हैं. 

(LIVE SCORECARD)

दिल्ली की इलेवन में नितीश राणा की वापसी हुई है .दोनों टीमों के बीच यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमें आजके मैच में को जीतकर अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में मजबूत करना चाहेगी. हैदराबाद की टीम अबतक 5 मैच खेली है जिसमें तीन में उसे जीत मिली है. इस समय प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. वहीं, दिल्ली ने 5 मैच खेले हैं जिसमें तीन में उसे जीत मिली है. दोनों टीमें इस समय 6-6 अंक पर है. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. दिल्ली और हैदराबाद की टीम इस मैच को जीतकर एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करेगी. 

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, पिच रिपोर्ट - सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पिछले मैच से यह पता चला कि, भले ही राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती हो, फिर भी अनुशासित गेंदबाजी का इस पर काफी असर पड़ सकता है. शाम को बाद में ओस पड़ने की संभावना को देखते हुए, उम्मीद है कि जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा.

सनराइजर्स हैदराबाद 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

Apr 21, 2026 20:28 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अब शतक के करीब अभिषेक

36 गेंद पर 75 रन बनाकर अभिषेक खेल रहे हैं. फैन्स को उनके एक शतक की उम्मीद है. देखना होगा कि क्या अभिषेक आज शतक पूरा कर पाएंगे. ईशान किशन भी उनका साथ बराबर दे रहें हैं. 

हैदराबाद 138/1 (12 ओवर)

Apr 21, 2026 20:22 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक का एक और छक्का

अभिषेक शर्मा का चह चौथा छक्का है, इस बार कुलदीप के खिलाफ...स्पिनरों के खिलाफ भी अभिषेक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं. 32 गेंद पर 67 रन पर पहुंचे. ईशान भी भरपूर साथ दे रहे हैं. 

हैदराबाद 126/1 (11 ओवर)

Apr 21, 2026 20:19 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ईशान किशन का छक्का

अब ईशान ने भी छक्का लगा दिया है. कुलदीप भी असर छोड़ने में नाकाम नजर आ रहे हैं. 

हैदराबाद 114/1 (10.2 ओवर)

Apr 21, 2026 20:15 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं. ट्रेविस हेड 37 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की.

Advertisement
Apr 21, 2026 20:10 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ट्रेविस हेड आउट

37 रन बनाकर ट्रेविस हेड आउट हुए. अक्षर पटेल की गेंद पर रिज़वी ने उनका कैच लपका.

हैदराबाद 97/1 (8.5 ओवर)

Apr 21, 2026 20:08 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

अभिषेक ने 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, अभिषेक रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, अबक 4 छक्के लगा चुके हैं. 

हैदराबाद 90/0 (8.3 ओवर)

Advertisement
Apr 21, 2026 20:06 (IST)

SRH vs DC LIVE: 8 ओवर में 82 रन

हैदराबाद ने 8 ओवर में 82 रन बना लिए हैं, अभिषेक 49 रन पर नाबाद हैं. ट्रेविस हेड 24 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं. 

हैदराबाद 82/0 (8.0 ओवर)

Apr 21, 2026 20:04 (IST)

SRH vs DC LIVE: अर्धशतक के करीब अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब हैं. 

Apr 21, 2026 20:03 (IST)

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals LIVE: अभिषेक और हेड का तहलका

IPL में सबसे ज़्यादा 50+ की ओपनिंग पार्टनरशिप

◎ 18: वॉर्नर-धवन 

◎ 15: रोहित-किशन 

◎ 14: कोहली-फ़ाफ़ 

◎ 13: हसी-विजय

◉ 12: अभिषेक-हेड 

◎ 12: वॉर्नर-बेयरस्टो

◎ 12: गंभीर-उथप्पा 

Apr 21, 2026 20:01 (IST)

SRH vs DC LIVE: अभिषेक और हेड जमकर खेल रहे

दोनों ओपनर अब जमकर खेल रहे  हैं. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल अटैक पर आए हैं. सातवें ओवर में 7 रन बने हैं. 

हैदराबाद 74/0 (7 ओवर)

Advertisement
Apr 21, 2026 19:59 (IST)

SRH vs DC LIVE: अभिषेक शर्मा का खौफ

अभिषेक की बल्लेबाजी का खौफ ऐसा कि गेंदबाज अपनी लेंथ पर कायम नहीं रह पा रहे हैं. लुंगी एनगिडी ने भी वाइड गेंद फेंकी, फिर अभिषेक ने अगली गेंद पर सीधे बॉलर के ऊपर से छक्का बटोर लिया है, अभिषेक के बल्ले से यह तीसरा छक्का निकला है. 

हैदराबाद 67/0 (6.0 ओवर)

Apr 21, 2026 19:55 (IST)

SRH vs DC LIVE: लुंगी एनगिडी और अभिषेक शर्मा आमने-सामने

लुंगी एनगिडी पर अक्षर पटेल ने भरोसा जताया है. देखना होगा कि लुंगी एनगिडी अभिषेक और हेड को रोक पाने में समर्थ रह पाते हैं या नहीं, 

Advertisement
Apr 21, 2026 19:53 (IST)

SRH vs DC LIVE: ट्रेविस हेड का भी छक्का

अभिषेक के देखकर ट्रेविस हेड ने भी छक्का लगाकर धमाका कर दिया है. हैदराबाद ने 5 ओवर में 56 रन बना लिए हैं. 

हैदराबाद 56/0 (5.0 ओवर)

Apr 21, 2026 19:52 (IST)

SRH vs DC LIVE: अभिषेक शर्मा का धमाका

नीतीश राणा के खिलाफ अभिषेक ने दो छक्के जड़कर रन रेट को बढ़ा दिया है. अभिषेक अब 15 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 4 चौके और दो छक्के शामिल हैं. दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव साफ झलक रहा है. 

हैदराबाद 50/0 (4.4 ओवर)

Apr 21, 2026 19:48 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक शर्मा ने बदला गियर

अभिषेक ने अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं. अबतक अभिषेक के बल्ल ेसे 4 चौके निकले हैं. एन्गिडी के खिलाफ अभिषेक ने चांस लिया और शानदार चौका लगाया है. 

हैदराबाद 36/0 (4 ओवर)

Apr 21, 2026 19:43 (IST)

SRH vs DC LIVE Score: दिल्ली के गेंदबाजों का कमाल

अबतक तीन ओवर हुए हैं और हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए हैं. मुकेश कुमार और नीतीश राणा ने अबतक अच्छी गेंदबाजी की है.  हालांकि तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाया है. 

हैदराबाद 26/0 (3.0 ओवर)

Apr 21, 2026 19:40 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दूसरे ओवर में केवल 6 रन

नीतीश राणा के ओवर में केवल 6 रन बने. दिल्ली के कप्तान ने नीतीश राणा को दूसरा ओवर देकर चक्रव्यूह रचने की कोशिश की है .

हैदराबाद 15/0 (2.0 ओवर)

Apr 21, 2026 19:37 (IST)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दूसरा ओवर नीतीश राणा

कप्तान अक्षर पटेल ने चालाकी दिखाई है. दूसरे ओवर में नीतीश राणा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है. क्या यह दिल्ली के कप्तान का मास्टरस्ट्रोक है. यह फैसला सही है या गलत, ओवर के बाद पता चलेगा. 

Apr 21, 2026 19:34 (IST)

मुकेश कुमार की गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका जड़ दिया है, पहले ओवर में हैदराबाद ने 9 रन बनाए हैं .

Apr 21, 2026 19:31 (IST)

SRH vs DC LIVE Score: हैदराबाद की पारी का आगाज, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का आगाज हो गया है. ओपनर अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड क्रीज पर है, 

Apr 21, 2026 19:29 (IST)

SRH vs DC LIVE: कुछ देर में शुरू होगा मैच

कुछ ही देर में मैच शुरू होना वाला है. दोनों टीम के लिए आजका मैच बेहद ही अहम है. सबकी नजर ईशान किशन और अभिषक शर्मा पर टिकी है. 

Apr 21, 2026 19:09 (IST)

SRH vs DC LIVE: जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

Apr 21, 2026 19:02 (IST)

IPL 2026 LIVE Updates: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दिल्ली की इलेवन में एक बदलाव है. 

Apr 21, 2026 18:54 (IST)

SRH vs DC LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. आजका मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. जो भी आज का मैच जीतेगी, उसे आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में फायदा मिलेगा. 

Apr 21, 2026 17:24 (IST)

SRH vs DC LIVE: क्या डीसी पाथुम निसांका की जगह 26 साल के इस सलामी बल्लेबाज को मौका दे सकती है

प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस की स्थिती ?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी परेशानी का कारण रही है. हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है.दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन में पारी की शुरुआत केएल राहुल के साथ श्रीलंका के पथुम निसांका कर रहे हैं. पिछले 5 मैचों में निसांका एक भी बड़ी और विस्फोटक पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है. निसांका 5 मैचों की 5 पारियों में 128 रन बना पाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रहा है। उनकी असफलता से डीसी की शुरुआत तो खराब हो ही रही है, मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा है.

Apr 21, 2026 17:23 (IST)

IPL 2026 LIVE Updates: अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजक

आजके मैच में सबकी नजर अभिषेक शर्मा पर रहेगी. वहीं, ट्रेविस हेड भी आजके मैच में बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेविस हेड और अभिषेक किस तरह का परफॉर्मेंस कर पाते हैं. 

Apr 21, 2026 17:22 (IST)

SRH vs DC LIVE: हैदराबाद का कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में मंगलवार को दिन में बारिश होने की आशंका है, लेकिन मैच के वक्त मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Apr 21, 2026 17:21 (IST)

SRH vs DC LIVE: हैदराबाद की पिच क्या असर दिखाएगी !

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है.  इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं. हालांकि, मैदान बड़ा होने की वजह से स्पिनर्स भी यहां अहम भूमिका निभाते हैं. 

Apr 21, 2026 17:21 (IST)

SRH vs DC LIVE: दोनों टीमों की संभावित 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11: पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

Apr 21, 2026 17:20 (IST)

SRH vs DC LIVE: किसमें कितना है दम !

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 13 मुकाबलों में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैच डीसी ने जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

Apr 21, 2026 17:20 (IST)

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals LIVE: हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी.दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

Featured Video Of The Day
US Military Blockade: समंदर में मशीन गन ताने खड़ा अमेरिकी सैनिक! ईरान की नाकेबंदी का Video वायरल