Abhishek Sharma's record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में जमा हुए हजारों ही नहीं, बल्कि तमाम करोड़ों फैंस को दिल अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने लूट लिया. अभिषेक दिल्ली कैपिल्स (SRH vs DC) के खिलाफ कहर बनकर टूटे. और एक बार जब उनके बल्ला का 'बहुत ही ऊंचा' सुर लगा, तो उनके आउट होने के साथ ही खत्म हुआ. लेकिन इससे पहले अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए मेगा इवेंट के इतिहास में नौवां शतक जड़ा. इस लेफ्टी बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों पर 10 छक्के और 8 चौकों से शतक पूरा किया. मतलब उन्होंने 92 रन सिर्फ बाउंड्रियों से बटोरे और 8 रन दौड़ कर लिए. इसी के साथ अभिषेक ने छक्कों की रेस में प्रतिद्वंद्वियों से अच्छी खासी बढ़त ले ली. कुल मिलाकर अभिषेक 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों से 135 रन बनाकर नाबाद रहे.
सूर्यवंशी के बॉस बने अभिषेक!
मैच शुरू होने से पहले अभिषेक छक्कों की रेस में 17 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर थे. पारी से पहले पाटीदार (22) पहले और प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी के 20-20 के छक्के थे. लेकिन अभिषेक ने तूफानी पारी से सभी को पछाड़ते हुए अब इस मामले में वैभव सहित सभी बल्लेबाजों के बॉस बन गए हैं. और अब यहां से उनसे आगे निकलने के लिए रजत पाटीदार सहित बाकी बल्लेबाजों को खासा जोर लगाना होगा. वहीं, इस पारी के साथ ही अभिषेक 7 मैचों के बाद 323 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी टॉप पर आ गए हैं. और अब ऑरेन्ज कैप पर उनक कब्जा हो गया है.
अब फैंस की नजर वैभव पर
अब जबकि तूफानी पावर-हिटर बल्लेबाजों की शीर्ष क्रम में छक्कों की जबर्दस्त रेस चल रही है, तो तमाम फैंस की नजरें कुछ ऐसा जवाब देने के लिहाज से वैभव सूर्यवंशी पर आ टिकी हैं क्योंकि सूर्यवंशी को छक्के लगाने के मामले में सभी का उस्ताद माना जाता है, लेकिन अभिषेक एक ही झटके में उन्हें ही नहीं, बल्कि सभी को मात देते हुए छक्कों के बॉस बन गए हैं. अभिषेक ने वैभव को मैसेज दे दिया कि अब उनसे टूर्नामेंट के आखिर तक छक्के जड़ने के मामले में चैलेंज मिलता रहेगा. बहरहाल, अब यहां से देखना होगा कि वैभव सूर्यवशी इसका कैसा जवाब देते हैं.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की शर्मसार करने वाली 'जीरो', अनचाहा रिकॉर्ड हुआ चस्पा, जाने कौन हैं बाकी 3 बल्लेबाज














