Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings LIVE Score IPL 2026: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को अनिकेत वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है. अभिषेक और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन फिर मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को लगातार दो झटके दिए. इसके बाद ओवरटरन ने शिकार किया. बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. ईशान किशन ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं रवि शास्त्री चेन्नई के कप्तान से टीम में बदलाव के बारे में पूछना ही भूल गए. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट सब्स: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी
IPL 2026 LIVE Updates: SRH vs CSK LIVE Score, Straight from Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad
SRH vs CSK Live: क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी हुई. यह उनकी 10वीं फिफ्टी है. सिंगल लेकर उन्होंने अपना पचासा पूरा किया. 32 गेंद लिए हैं.
15.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 161/5
SRH vs CSK Live: हैदराबाद 150 पार
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 150 पार हुआ. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. क्लासेन अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. यहां से पांच ओवर बाकी रहेंगे. देखना होगा कि हैदराबाद कितना स्कोर कर पाती है. पिछले ओवर की पांचवीं गेंद पर सलिल अरोड़ा ने चौका जड़ा है.
15.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 154/5
SRH vs CSK Live: 6 ओवर बाकी
अब आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं. हैदराबाद भले ही विकेट गंवा रही हो, लेकिन उसने रन रेट को कम नहीं होने दिया है. इस पिच पर 200 का स्कोर अच्छा लग रहा है. अगर ओस नहीं पड़ती है, तो क्या विकेट और स्लो हो जाएगा? चेन्नई की कोशिश हैदराबाद को 180-190 के अंदर रोकने पर होगी. हैदराबाद कितने स्कोर कर जा पाएगी, यह निर्भर करेगा क्लासेन पर.
14.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 148/5
SRH vs CSK Live: नितीश रेड्डी आउट
रेड्डी और क्लासेन की साझेदारी को तोड़ा जेमी ओवरटन ने. हैदराबाद को पांचवां झटका लगा है. मैट शॉर्ट ने जबरदस्त कैच लपका. शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद. ऑफ स्टंप के बाहर. धीमी गति से डाली गई थी गेंद. नितीश ने उसे पुल किया. लेकिन उछाल से मात खा गए. लॉन्ग ऑन पर मैथ्यू शॉर्ट ने हवा में उछलते हुए दोनों हाथों से जबरदस्त कैच लपका.
13.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 147/5
SRH vs CSK Live: नूर का अच्छा ओवर
नूर अहमद का यह अच्छा ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए. क्लासेन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया. हैदराबाद इस मैच में कम से कम 200 का स्कोर करना चाहेगी. उसका रन रेट 10 से अधिक का है और यह हो सकता है.
13.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 139/4
SRH vs CSK Live: रेड्डी के बल्ले से आया जबरदस्त छक्का
नितीश रेड्डी के बल्ले से जबरदस्त छक्का आया है. गुरजपनीत सिंह की आखिरी गेंद पर उन्होंने बड़े ही आसानी से लॉन्ग ऑन पर हवाई फायर करके छह रन बटोर लिए. नितीश ने बड़े आराम से शॉर्ट खेला. लेकिन इसमें ताकत जबरदस्त रही. पिछले ओवर से 13 रन आए.
12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 131/4
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को साझेदारी की जरूरत
सनराइजर्स हैदराबाद को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी मौजूद है. जेमी ओवरटन ने अपने पिछले ओवर में 6 रन दिए और एक विकेट भी लिया. चेन्नई को यहां पर इस साझेदारी को तोड़नी है. इस पिच पर 190 के ऊपर का कोई भी स्कोर बेहतर होगा.
11.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 118/4
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को चौथा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. जेमी ओवरटर्न अब हैट्रिक पर हैं. उन्होंने अटैक पर आते ही अनिकेत का विकेट निकाला. विकेट पर शॉर्ट बॉल. इसमें अतिरिक्त बाउंस था. अनिकेत इस उछाल के लिए तैयार नहीं थे. पुल शॉर्ट खेलने गए लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ था. नूर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. हैदराबाद अब यहां पर कोई और विकेट नहीं गंवाना चाहेगी.
10.1 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 112/4
SRH vs CSK Live: क्लासेन और अनिकेत पर जिम्मा
क्रीज पर अभी हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा हैं और दोनों पर जिम्मा लड़खड़ा रही हैदराबाद को संभालने का जिम्मा होगा. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. चेन्नई ने वापसी तो अच्छी की है, देखना होगा कि क्लासेन कब तक क्रीज पर रहेंगे. हैदराबाद के 100 रन पूरे हो चुके हैं.
9.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 100/3
SRH vs CSK Live: संजू ने लिया गजब का रिव्यू
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट. अकेले संजू सैमसन ने अपील की थी. गेंदबाज ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. लेकिन चेन्नई ने रिव्यू लेने का फैसला लिया. अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी विकेटकीपर के दस्तानों में. अच्छी शुरुआत के बाद हैदराबाद की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई.
8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 93/3
SRH vs CSK Live: अभिषेक को जीवनदान
ये क्या किया शिवम दुबे कैच छोड़ दिया और वो भी अभिषेक शर्मा का. लड्डू कैच था. नूर अहमद ने अभिषेक को जाल में फंसा ही लिया था. वह तेज़ फील्डर नहीं है. कैच लेने के लिए थोड़े आलसी दिखे. गेंद दुबे के हाथ में आकर छिटक गई.
6.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 83/2
SRH vs CSK Live: हैट्रिक पर मुकेश चौधरी
ये क्या हुआ...मुकेश चौधरी अब हैट्रिक पर हैं. ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक की तूफानी पारी से हैदराबाद के लिए पावरप्ले काफी बढ़िया जा रहा था. लेकिन मुकेश ने इसे अंत में चेन्नई की तरफ मोड़ने का प्रयास किया है. लगातार गेंदों पर विकेट झटके. यह कैच भी ऋतुराज गायकवाड़ ने लिया मिड ऑफ पर. काफी आसान कैच था. स्लॉट में बॉल थी. ईशान को गिफ्ट मिला और वो इस पर बड़ा शॉर्ट खेलने गए. लेकिन बैलेंस बिगड़ा.
6.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 75/2
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. ट्रेविस हेड ने दूसरे छोर से रन बरसाना शुरू किया. ओवर में वो तीन चौके लगा चुके थे. लेकिन मुकेश चौधरी ने अच्छी वापसी की. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कैच किया. CSK कप्तान का शानदार डाइविंग कैच. राउंड द विकेट आए थे, वाइड यॉर्कर की चाल थी. हेड शायद इसे ठीक से नहीं समझ पाए. ट्रेविस हेड 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया.
5.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 75/1
SRH vs CSK Live: अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा
अभिषेक शर्मा ने गर्दा उड़ा दिया है. पावरप्ले के अंदर ही फिफ्टी ठोकी. 15 गेंद लिए हैं इसके लिए. छक्के के साथ पचासा पूरा किया. मैथ्यू शॉर्ट के शुरुआती दो ओवर तो ठीक रहे थे, लेकिन इस ओवर में कप्तान का दांव उलटा पड़ा. अभिषेक ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ा. जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर से 25 रन आए हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अभी.
5.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 63/0
SRH vs CSK Live: इस ओवर से आए 9 रन
इस ओवर से 9 रन आए. अभिषेक ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा है. शानदार शॉर्ट रहा यह. अभिषेक आज अच्छे टच में हैं. क्या वो आज एक तूफानी पारी खेलेंगे? पिछले मैच में फ्लॉप हुए थे.
3.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 23/0
SRH vs CSK Live: अभिषेक के बल्ले से आया छक्का
अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ मुकेश चौधरी का स्वागत किया. खराब गेंद थी. अभिषेक के स्लॉट में और उन्होंने थैंक्यू कहा और छह रन बटोर लिए. इसके बाद अच्छी वापसी की चौधरी ने. इस ओवर से 10 रन आए.
2.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 14/0
SRH vs CSK Live: पहला ओवर पूरा
चलिए पहला ओवर पूरा हुआ. मैथ्यू शॉर्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. इस ओवर से सिर्फ 4 रन आए है. अगला ओवर फेंकने मुकेश चौधरी आएंगे. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर पावरप्ले में हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा है.
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 4/0
SRH vs CSK Live: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. चेन्नई के लिए मैथ्यू शॉर्ट गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं आज.
SRH vs CSK Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी
SRH vs CSK Live Score: धोनी नहीं खेल रहे आज
चलिए आज भी धोनी नहीं खेल रहे हैं अब यह साफ है. थाला फैंस को अभी और इंतजार करना होगा. दूसरी तरफ बेंगलुरु और दिल्ली काा मैच रोमांचक हो चला है. दोनों टीमें हार नहीं मान रही हैं.
SRH vs CSK Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
SRH vs CSK Live Score: रवि शास्त्री से हुआ ब्लंडर
रवि शास्त्री से एक गलती हुई है. वह टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान से यह पूछना भूल गए कि आज वो किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं. क्या धोनी खेल रहे हैं, इस पर से थोड़ी देर में संस्पेंस हटेगा.
SRH vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता है और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी थमाई है. हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है.
SRH vs CSK Live Score: टॉस का टाइम
दोनों ही कप्तान क्रीज पर हैं. हैदराबाद के लिए ईशान किशन आए हैं. गायकवाड़ हैं. सिक्का उछालेंगे ईशान किशन. दोनों ही टीमों के फैंस बड़ी संख्या में मैदान पर आए हुए हैं.
SRH vs CSK Live Score: थोड़ी देर में टॉस
हैदराबाद और चेन्नई के बीच मुकाबले का टॉस थोड़ी देर में होने वाला है. दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बल्लेबाजों से परेशान हैं.
SRH vs CSK Live Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का जीत-हार का रिकॉर्ड 15-7 का है. लेकिन हैदराबाद में यह रिकॉर्ड 3-2 का है. वहीं 2023 के बाद से दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.
SRH vs CSK LIVE Score: गायकवाड़ का रिकॉर्ड काफी खराब
ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल 2026 अभी तक अच्छा नहीं गया है. IPL 2026 में कम से कम तीन बार बैटिंग करने वाले ओपनर्स में, रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से कुल 63 रन आए हैं. इस दौरान उनका औसत 12.60 का और स्ट्राइक रेट 105 का है, जो बाकियों की तुलना में काफी कम है.
SRH vs CSK LIVE Score: अभिषेक कोई कमाल दिखाएंगे?
क्या अभिषेक शर्मा कोई कमाल दिखा पाएंगे? पिछले मैच में डक हुए थे. इस साल टी20 में वह सात मौकों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. जो टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सबसे अधिक है. देखना होगा कि अपने होम ग्राउंड पर आज वह कोई कमाल दिखा पाते हैं या नहीं.
SRH vs CSK LIVE Score: क्या धोनी खेलेंगे आज का मैच
क्या चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी आज का मैच खेलेंगे? इसकी संभावना काफी कम है. धोनी की वापसी की कोई रिटर्न डेट नहीं आई है.
SRH vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, ज़कारी फाउलकेस, रामकृष्ण घोष
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी
SRH vs CSK LIVE Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. दिन का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर पिछले मैच में राजस्थान को बुरी तरह से हराया था. प्रफुल्ल और साबिक, दो नए स्टार लीग को मिले थे, आज क्या होगा? देखना मजेदार होने वाला है.














