आर्यवीर को लेकर गांगुली ने 'वीरू' को किया मैसेज, पढ़कर हंस पड़े सहवाग

सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को मैसेज कर कहा था कि उनका बेटा उनसे भी बेहतर खिलाड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग को किया मैसेज
NDTV

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे की जमकर तारीफ की है. गांगुली ने खुलासा किया कि टूर्नामेंट के बाद उन्होंने सहवाग को मैसेज भेजकर मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनका बेटा उनसे भी बेहतर खिलाड़ी है.

टेलीग्राफ ऑनलाइन को दिए इंटरव्यू में गांगुली ने कहा कि जब वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट खेलते थे, तब उन्हें बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं पड़ती थी. गांगुली के मुताबिक, सहवाग ने जो कुछ हासिल किया, वह अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर किया. इसी दौरान उन्होंने सहवाग के बेटे के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अंडर-19 एशिया कप में उसने सबसे ज्यादा रन बनाए और लगातार प्रभावित किया.

गांगुली ने सहवाग को किया मैसेज

गांगुली ने कहा, 'मैंने एशिया कप के बाद सहवाग को मैसेज किया था कि तुम्हारा बेटा तुमसे बेहतर खिलाड़ी है. वह बस हंस पड़ा.' पूर्व भारतीय कप्तान के इस बयान ने युवा क्रिकेटर को लेकर बढ़ रही चर्चा को और हवा दे दी है.

युवा खिलाड़ियों की बात करें तो हाल के दिनों में वैभव सूर्यवंशी भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं. गांगुली ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताते हुए कहा था कि वह एक बड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. हालांकि उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी भी युवा खिलाड़ी की तुलना दूसरे क्रिकेटरों से करने के बजाय उसे अपने खेल को विकसित करने का समय देना चाहिए.

Advertisement

गांगुली का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के पास इस समय कई ऐसे युवा बल्लेबाज हैं जो आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम बन सकते हैं. सहवाग के बेटे का अंडर-19 स्तर पर प्रदर्शन भी इसी दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा नंबर-6, लिस्ट में अरशद नदीम का भी नाम, जैवलिन के टॉप-12 खिलाड़ियों में नंबर-1 बना भारत

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव नंबर-5, रोहित शर्मा ओपनर, धोनी कप्तान, गिलक्रिस्ट ने चुनी ऑल टाइम IPL प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें-  विनोद कांबली के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे! इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिवसेना

यह भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर-2, ब्रायन लारा नंबर-3, हरभजन सिंह ने चुने ऑल टाइम टॉप थ्री क्रिकेटर

Featured Video Of The Day
एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच पर व्‍यंगकार सर्वेश अस्‍थाना, कवयित्री तिष्‍या श्री ने बांधा समां

Topics mentioned in this article
India
Sourav Ganguly
Virender Sehwag
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं