IPL इतिहास में केवल तीन गेंदबाज ही एक पारी में लगा पाए हैं 'विकेटों का छक्का'

इंडियन प्रीमियर लीग के 18 सीजन में अब तक सिर्फ तीन ही गेंदबाज पारी में 'छह विकेट' ले पाए हैं. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sohail Tanvir

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18 सीजन में अब तक सिर्फ 3 ही गेंदबाज पारी में '6 विकेट' ले सके हैं. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

सोहेल तनवीर: आईपीएल मैच की एक ही पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले सोहेल तनवीर ने किया था. 4 मई 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तनवीर ने 4 ओवरों में महज 14 रन देकर 6 विकेट निकाले थे. इस शानदार गेंदबाजी के सामने सीएसके 19 ओवरों में महज 109 रन पर सिमट गई.

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 14.2 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. ग्रीम स्मिथ ने नाबाद 35 रन की पारी खेली, जबकि स्वप्निल असनोदकर ने 32 रन का योगदान टीम का खाते में दिया.

एडम जांपा: 10 मई 2016 को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए जांपा ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन देकर 6 विकेट निकाले.

Advertisement

विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद जांपा की स्पिन गेंदबाजी के सामने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी. इस पारी में शिखर धवन ने 33 रन, जबकि केन विलियम्सन ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

इसके जवाब में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 20 ओवरों के खेल तक 8 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी. सनराइजर्स ने 4 रन के करीबी अंतर से मैच अपने नाम किया. इस पारी में जॉर्ज बेली ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 30 रन की पारी खेली, लेकिन सुपरजायंट्स को जीत नहीं दिला सके.

Advertisement

अल्जारी जोसेफ: मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलते हुए 6 अप्रैल 2019 को अल्जारी जोसेफ ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 3.4 ओवरों में महज 12 रन देकर 6 विकेट निकाले थे, जिसमें एक ओवर मेडन रहा. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के साथ मुंबई इंडियंस ने मैच 40 रन से अपने नाम किया था.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई ने 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए. इस पारी में किरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली. इसके जवाब में जोसेफ की धारदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद 17.4 ओवरों में महज 96 रन पर सिमट गई.

यह भी पढ़ें- 'इस साल सूर्या को कप्तानी सौंप देनी चाहिए', 1983 वर्ल्ड कप विजेता की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Featured Video Of The Day
US Attack करेगा तो Pakistan करेगा Mumbai-Delhi पर Deadly Missile Attack? Abdul Basit की बड़ी धमकी
Topics mentioned in this article