SMAT: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, लेफ्टी बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी रिकॉर्ड शतक, कारनामा करने वाले पहले "भारतीय"

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने वह कर दिखाया है, जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके खिलाड़ियों में पहले कोई नहीं कर सका

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

syed mushtaq ali trophy: निश्चित तौर इसका बहुत बड़ा श्रेय कुछ साल पहले बीसीसीआई (BCCI) का संविधान बनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आर.एम. लोढ़ा को भी जाता है. पर श्रेय पूरा टीम इंडिया के सदस्य अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma creates history) को तो जाएगा ही जाएगा क्योंकि  उन्होंने वीरवार को शुरू हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले दौर में वीरवार को इतिहास  रचते हुए तूफानी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अभिषेक ने मेघालय के गेंदबाजों को ऐसी मार लगाई, जो उसके गेंदबाज कभी भूलेंगे नहीं. मेघालय ने पंजाब के खिलाफ पहले बैटिंग कते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 141 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अभिषेक के प्रचंड प्रहारों से पंजाब ने दसवें ही ओवर में जीत पर मुहर लगा दी. 

यह पारी बहुत ही तूफानी है !

टी20 के मास्टर बल्लेबाजों में से एक अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 11 छक्कों और 8 चौकों से नाबाद 106 रन बनाए. मतलब लेफ्टी बल्लेबाज ने 98 रन सिर्फ और सिर्फ चौकों और छक्कों से बना दिए. बहरहाल, शतक के साथ ही अभिषेक ने वह तूफानी कारनामा कर दिया, जो कम से कम टीम इंडिया के लिए खेल चुका खिलाड़ी उनसे पहले नहीं ही कर सका था.

Advertisement

...और रच दिया इतिहास !

अभिषेक की पारी की  सबसे खास बात रही कि वह सिर्फ 28 गेंदों पर शतक जड़कर टी20 इतिहास में शीर्ष स्तर की क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक के कारनामे से कुछ दिन पहले ही इसी सीजन में गुजरात के उर्विल पटेल ने भी त्रिपुरा के खिलाफ इतनी ही गेंदों पर शतक जड़ा था. किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्द ही ऐसा हो हो जाएगा, लेकिन अब यह सभी के सामने  है. शतक के लिए अभिषेक ने 11 छक्के और 7 चौकों को सहारा लिया. 
 

Advertisement

        ये हैं टी20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज

       नाम                  गेंद                               मैच                                 साल

Advertisement

साहिल चौहान         27                    इस्टोनिया vs साइप्रस                      2024

Advertisement

अभिषेक शर्मा         28                    पंजाब vs मेघालय                          2024

उर्विल पटेल           28                     गुजरात vs त्रिपुरा                          2024

क्रिस गेल              30                   आरसीबी vs पुणे वॉरियर्स                 2013

ऋषभ पंत            32                     दिल्ली  vs हिमाचल                         2018


 


 

Featured Video Of The Day
Exit Poll Results: Matrize के एग्जिट पोल में दिल्ली में कांटे की टक्कर | Delhi Elections 2025