SMAT 2022: हार्दिक की स्टाइल में वापसी, कारनामा करने वाले सिर्फ आठवें भारतीय, पर इस वजह से विराट वेरी स्पेशल

Syed Mushtaq Ali Trophy: हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 77 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी, लेकिन कारनामा भी बहुत बड़ा कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

हाल ही में सगाई करके सभी को चौंकाने वाले और लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सक्रिय क्रिकेट में चिर-परिचित अंदाज में वापसी की है. खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक ने बड़ौदा की पंजाब के खिलाफ जीत में नाबाद 77 रनों में 7 छक्के जड़े. इसी के साथ टी20 में छक्कों का तिहरा शतक जड़ने वाले भारत के सिर्फ आठवें बल्लेबाज बन गए. आप जान लीजिए कि यहां किस बल्लेबाज ने कितने छक्के जड़े हैं और कौन कितने नंबर पर है. 

नाम                         छक्के             पारी

रोहित शर्मा                547                450

विराट कोहली            435                297

सूर्यकुमार  यादव         393                314

संजू सैमसन                364               299 

एमएस धोनी               350               355

केएल राहुल                332               226

सुरेश रैना                   325               319

हार्दिक पांड्या              303*            268 

मगर विराट हैं आठों में सबसे स्पेशल 

टी20 में तीन सौ छक्के जड़ने वाले भारत के शीर्ष आठ बल्लेबाजों में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं. इनमें रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं, लेकिन जब बात प्रतिशत की आती है. मतलब कम मैचों में ज्यादा छक्के जड़ने के हिसाब से प्रतिशत निकाला जाए, तो कोहली सभी में सर्वश्रेष्ठ हैं. विराट के छक्के लगाने की दर 146.46 प्रतिशत दर है. वहीं हार्दिक पांड्या की दर 113.05 और रोहित शर्मा के छक्के लगाने की प्रतिशत दर 121.55 है. 


 

Featured Video Of The Day
Sanchar Saathi App पर विपक्ष ने लगाए 'जासूसी' के आरोप, Cyber Expert ने बताई सच्चाई
Topics mentioned in this article