SL vs PAK: 'पीसीबी को कड़े फैसले लेने की जरूरत', महान मियांदाद सहित कई पूर्व कप्तान पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर निराश

T20 World Cup 2026: अब जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं, तो पाकिस्तान क्रिकेट के हाल पर रोने के लिए जावेद मियांदाद और कुछ और पूर्व दिग्गज ही बचे हैं. ये टीम के सेमीफाइनल में न पहुंचने से बहुत ही ज्यादा निराश हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC T20 World Cup 2026:जावेद मियांदाद
X: social Media

T20 World Cup 2026 में वीरवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ अभियान का समापन किया, लेकिन उसके पूर्व दिग्गजों में टीम के प्रदर्शन को लेकर बहुत ही ज्यादा निराशा है. और इसे सहज ही समझ जा सकता है. एक दिन पहले ही इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने उसे जीवनदान दिया था, लेकिन पाकिस्तानी इसका फायदा न उठाते हुए सेमीफाइनल से बाहर हो गए.  पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने रविवार को कहा, ‘आपको अपने देश के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोड़ने के लिए दो साल में एक मौका मिलता है और आप फिर से विफल हो जाते हैं. यह सब देखना बहुत निराशाजनक है.' मियांदाद ने कहा कि ऊंची रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ टीम का प्रदर्शन बहुत बड़ी चिंता की बात है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब कुछ बड़े फैसले लेने की जरूरत है. पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में खुद को स्थापित करने के लिए बहुत ज्यादा मौके दिए गए और वे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘अब आगे बढ़ने और अपनी गलतियों से सीखने का समय है.  एक और पूर्व कप्तान मोइन खान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान ऊंची रैंकिंग वाली टीमों को नहीं हरा पाता, तब तक वह कभी भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाएगा.  उन्होंने दुख जताते हुए कहा, ‘आप कोई बड़ा टूर्नामेंट तब तक नहीं जीत सकते जब तक आपके पास शीर्ष टीमों को हराने की काबिलियत नहीं हो. बदकिस्मती से हमने चयन और मैदान पर बहुत सारी गलतियां की हैं. इससे भी जरूरी बात यह है कि हमारे मुख्य खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा नहीं कर पाए.'

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद  पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा और शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज जैसे दूसरे सीनियर खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना हो रही है. आगा के घर लौटने के बाद उन्हें कप्तानी के पद से हटाने की उम्मीद है. पाकिस्तान के कोच रह चुके सकलेन मुश्ताक को भी अपने दामाद शादाब के प्रदर्शन का दोष मुख्य कोच माइक हेसन पर डालकर उनका बचाव करने की कोशिश करने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Saudi Arab की राजधानी Riyadh में धमाका | Saudi Arab Blast News | BREAKING NEWS