शुभमन गिल ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाले 51 साल में सिर्फ दूसरे भारतीय

अब जबकि अगले साल विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी शुरू हो चुकी है, तो गिल का यह रिकॉर्ड बहुत कुछ कहने और बताने के लिए काफी है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है
source: X

ब्रेक के बाद विंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में उतरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल कमाल कर रहे हैं, धमाल कर रहे हैं. और इतिहास रच रहे हैं. विंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में नाबाद 110 रन की पारी खेलने वाले गिल ने गुवाहाटी में भी 406 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए एक और शतक जड़ा, तो इसी के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. इस लगातार शतक के साथ ही गिल भारत के 51 साल के वनडे इतिहास में भारत की जमीं पर लगातार तीन शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए.इस मामले में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स संयुक्त रूप से बॉस हैं, जिन्होंने भारत में वनडे में लगातार चार शतक जड़े हैं. मतलब भारतीय जमीं पर सबसे ज्यादा लगातर शतक जड़ने में दो भारतीयों के अलावा विदेशी भी है. एबी का होना बहुत ही कमाल की बात है. 

भारत की जमीं पर लगातार तीसरा शतक

विंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम से पहले गिल ने भारतीय धरती पर लगातार तीन में पहला शतक इसी साल 17 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में जड़ा था. तब उन्होंने 182 गेंदों पर 154 रन बनाए थे. और खबर लिखे जाने तक भारतीय कप्तान डेढ़ सौ का आंकड़ा पार चुके थे. और जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो न केवल इस मुकाबले में बल्कि तीसरे वनडे में भी गिल कुछ भी कर सकते हैं. 

भारतीय जमीं से इतर भारत के लगातार 3 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

जब भारतीय धरती पर लगातार शतक की बात आती है, तो इसमें ब्रेक आ जाता है. बीच में विदेशी जमीं के भी मैच आ जाते हैं, लेकिन जब वनडे में भारत के लिए समग्र रूप से लगातार शतक जड़ने की आती है, तो इस मामले में रोहित और विराट संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं. दोनों ने ही समग्र रूप से वनडे में लगातार तीन-तीन शतक जड़े हैं.

नाम

शतक

पारी

बनाम

जगह

विराट कोहली

140

2

वेस्टइंडीज

गुवाहाटी

157*

1

वेस्टइंडीज

विशाखापत्तनम

107

2

वेस्टइंडीज

पुणे

रोहित शर्मा

102

2

इंग्लैंड

बर्मिंघम

104

1

बांग्लादेश

बर्मिंघम

103

2

श्रीलंका

लीड्स


 

Featured Video Of The Day
UP: एक प्लेट छोले-भटूरे ने जब खोल दिया पति के 'इश्क' का राज

Topics mentioned in this article
Shubman Singh Gill
India
West Indies
India Vs West Indies 09/30/2026 Inwi09302026270271
Cricket