क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई जगह नहीं...

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच 22 अक्टूबर को खेला जाने वाला है.भारतीय टीम सीरीज में 5 मैच खेलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Shreyas Iyer ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बयान

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. टी-20 सीरीज के आगाज से पहले सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में भी मौका नहीं मिलेगा. क्या वह पूरे सीरीज के दौरान बेंच पर ही बैठे रहेगा. अब इस सवाल का जवाब कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया है. अय्यर ने पहले मैच के लिए हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव के सवालों का जवाब दिया और सीधे तौर पर कह दिया है कि उनका इलेवन में शामिल होना अभी मुश्किल है. 

कप्तान अय्यर ने वैभव के प्लेइंग 11 में खेलने को लेकर कहा "देखिए यह टीम के लिए काफी अच्छा है. उसके जैसा टैलेंट टीम के साथ होना, ड्रेसिंग रूम में उसका रहना उसके लिए भी बेहतर है. वह अभी काफी यंग है. सबको पता है कि उसके पास कई साल है. उसे मौका मिलने के लिए उसके पास कई साल हैं. ऐसा नहीं है कि वह आकर सीधा खेल सकता है. उसके पास काफी समय है". 

कप्तान अय्यर ने सीधे तौर पर कहा कि, "हमारे ओपनर लगातार रन कर रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप भी जीताया है. एक तरीके से देखा जाए तो वैभव यहां हैं, उसका टीम के साथ रहने से एक आइडिया आएगा कि ओवरसीज में क्या परिस्थिति रहती है. यहां पर कैसा खेलना है. ऐसी परिस्थिति में टीम का मौहाल कैसा रहता है. विकेट कैसी रहती है."

कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "अब जब वह अगले बार जब यहां आएगा तो उसे पता होगा कि यहां कि परिस्थिति कैसी रहती है. वह पहले से तैयार रहेगा. एक तरह से यहां आकर वह खुद को मोटिवेट भी कर सकता है रन बनाने के लिए, वह जब अगली बार आएगा तो वह दूसरे युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव भी शेयर कर पाएगा". 

Advertisement

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, भुवी IN, वैभव OUT, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | बाबर आजम की ODI वर्ल्ड XI ने चौंकाया, मार्श-हेड ओपनर, नंबर-3 पर कोहली नहीं मार्करम, रोहित को जगह नहीं

Advertisement

यह भी पढ़ें | अजीत अगरकर की विदाई के बाद मोहम्मद शमी का पहला रिएक्शन, बोले- गलत बोलने वालों को मिलेगा जवाब

Featured Video Of The Day
टाइगर श्रॉफ पर हमला, निशाने पर थे सलमान खान, बढ़ाई गई भाईजान की सुरक्षा

Topics mentioned in this article
Shreyas Santosh Iyer
Vaibhav Sooryavanshi
New Zealand Vs India 2026/27
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं