'हमें लगा मैच हाथ से निकल गया...', रोमांचक जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने बताए कौन रहे असली हीरो

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में मिली जीत के बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा हमारी टीम के सभी खिलाड़ी मैच विनर हैं. आज उसकी मिसाल पेश हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रेयस अय्यर
@Maina_Singhx77/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को क्राइस्टचर्च में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम एक गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली बैक टू बैक सफलता से कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमारी टीम के सभी खिलाड़ी मैच विनर हैं. आज उसकी मिसाल पेश हुई है. जिस तरह से शुरुआती विकेट गिरे. हमें लग रहा था कि मैच हमारे हाथ से फिसल रहा है. मगर तिलक और रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी की. नमन धीर ने भी बढ़िया कैमियो रोल निभाया.' 

उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नमन धीर को हमने शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा था. उन्होंने गेंद के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया है. फील्डिंग में भी वो काफी अच्छे करते हैं. शुरुआत में हमने काफी डॉट गेंदें खेली थी. सैंटनर और ब्रेसवेल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. जिससे स्ट्राइक रोटेट न हो पाने की वजह से आवश्यक रन रेट लगातार बढ़ रहा था. हालांकि, यह खेल का हिस्सा है. हमें विश्वास है कि आगे हम इस मोर्चे पर भी बाउंस बैक करेंगे.'

भारत ने 4 विकेट से हराया

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो क्राइस्टचर्च में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 180/5 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसे भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. तिलक वर्मा ने 51 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा नमन धीर ने 31, अभिषेक शर्मा ने 27 और नीतीश कुमार रेड्डी ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया. 

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

दूसरे टी20 मुकाबले में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला गया था. जहां टीम को दो गेंद रहते चार विकेट से कामयाबी मिली थी. वहीं अब दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम को फिर से चार विकेट से हराया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'लोग कम आंकते हैं, लेकिन...', इरफान पठान ने बताया उस गेंदबाज का नाम, जिसकी काबिलियत पर लोग करते हैं शक

Featured Video Of The Day
JDU से अनंत सिंह की छुट्टी... समर्थकों ने क्यों मनाया जश्न?

Topics mentioned in this article
India
Shreyas Santosh Iyer
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं