IND vs NZ Final: T20 World Cup 2026 के फाइनल का चैंपियन कौन? शोएब अख्तर ने बताया भारत या न्यूजीलैंड में किसे जीतना चाहिए मैच

Shoaib Akhtar Prediction on IND vs NZ Final: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब है. अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है, तो वह टी20 विश्व कप में तीसरी बार चैंपियन बनने के साथ खिताब बचाने वाली पहली टीम भी बन सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shoaib Akhtar Prediction on IND vs NZ Final, T2o World Cup 2026

Shoaib Akhtar Prediction on IND vs NZ Final: आईसीसी टी2- वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. करीब चार हफ्तों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब दो मजबूत टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम इससे पहले दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड अब तक इस ट्रॉफी से दूर रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है.

शोएब अख्तर ने बताया कौन जीत सकता है फाइनल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने फाइनल को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि अहमदाबाद की पिच पर 175 से 200 रन के आसपास का स्कोर मजबूत माना जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर न्यूजीलैंड 225 या 250 रन जैसा बड़ा स्कोर खड़ा कर देता है, तो भारत पर दबाव बढ़ सकता है. हालांकि अख्तर के मुताबिक भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और मुकाबला जीतने की क्षमता रखती है.

“क्रिकेट के लिए न्यूजीलैंड का जीतना भी अच्छा होगा”

शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि भारत इस मुकाबले में मजबूत दावेदार है, लेकिन क्रिकेट के नजरिए से न्यूजीलैंड के लिए यह खिताब जीतने का सही समय भी हो सकता है. उनके अनुसार भारत पर करीब डेढ़ अरब लोगों की उम्मीदों का दबाव रहेगा. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने संकेत दिया कि अंत में भारत जीत हासिल कर सकता है.

 उमर गुल को न्यूजीलैंड की गेंदबाजी पर भरोसा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल का मानना है कि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए चुनौती बन सकती है. उन्होंने कहा कि कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और हाल के समय में उन्होंने भारतीय परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी ऊंचा होगा.

Advertisement

अहमदाबाद में 2023 की हार की याद

अहमदाबाद के इसी मैदान पर 2023 Cricket World Cup Final में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले के बाद पूरा स्टेडियम शांत हो गया था और भारतीय खिलाड़ियों के लिए वह पल काफी निराशाजनक रहा था. हालांकि बाद में भारतीय टीम ने 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर उस हार के दर्द को कुछ हद तक कम किया.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इतिहास रचने का मौका

अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब है. अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है, तो वह टी20 विश्व कप में तीसरी बार चैंपियन बनने के साथ खिताब बचाने वाली पहली टीम भी बन सकता है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | India पर पाक पैनेलिस्ट ने उगला जहर, बिट्टा ने खटिया खड़ी कर दी! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article