T20 World Cup 2026: 'और कोई वजह नहीं है', ईशान किशन नहीं, इस कारण भारत से हारा पाकिस्तान, शोएब अख्तर का बड़बोलापन

Shoaib Akhtar on IND vs PAK Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के दौरान नेशनल टीम 'फंस' गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Shoaib Akhtar Reveals Real Reason : अख्तर का चौंकाने वाला बयान

Shoaib Akhtar big Statement on IND vs PAK Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा कर धमाकेदार जीत हासिल की थी. भारत की जीत में ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली थी और 77 रन बनाने में सफल रहे थे. ईशान की पारी के दम पर भारत ने जीत हासिल की थी. यही कारण था कि ईशान को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. एक ओर जहां पाकिस्तान की हार पर पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तान की रणनीति को हार का बड़ा कारण बताया लेकिन पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऐसा नहीं माना है. अख्तर ने कहा है कि भारत से मिली हार का बड़ा कारण दबाव में खेलना है. 

अख्तर ने कहा, "बदकिस्मती से, हम भारत से सिर्फ़ इसलिए हार रहे हैं क्योंकि हम फंस गए हैं, हम दबाव में खेल रहे हैं. और कोई वजह नहीं है. हमारी टीम का सिलेक्शन सही नहीं है. मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा कि हम क्या कर रहे हैं. वरना हम ऐसी टीम हैं जो किसी को भी हरा सकती है."

बाबर आजम पर भी भड़के शोएब अख्तर

इसके अलावा शोएब अख्तर ने कहा कि बाबर आजम को अपने T20I करियर पर फैसला लेना चाहिए था.  उन्होंने कहा कि, "अगर बाबर को T20I प्लेइंग XI में रेगुलर रहना है, तो मैनेजमेंट को यह पक्का करना होगा कि वह पहले छह ओवर में बैटिंग क, नहीं तो, टीम में उसके लिए कोई जगह नहीं होगी."

अख्तर ने पाकिस्तानी चैनल ‘गेम ऑन है' पर कहा, “सबसे पहले, बाबर को यह तय कर लेना चाहिए था कि यह फॉर्मेट मेरा फॉर्मेट नहीं है. दूसरी बात, अगर आप चाहते थे कि बाबर खेले, तो आपको यह पक्का करना चाहिए था कि वह पहले छह ओवर में खेले. यह बहुत आसान है. इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है.”

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article