IND vs PAK: 'वह 10 ओवर खेला तो खत्म हो जाएगा मैच', भारत के इस खिलाड़ी से शोएब अख्तर भी कांपे, PAK टीम को दी चेतावनी

Shoaib Akhtar Big Statement on Abhishek Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है. अख्तर ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जो 10 ओवर में मैच खत्म कर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs PAK, Shoaib Akhtar Big Statement on Abhishek Sharma

IND vs PAK, Shoaib Akhtar on Abhishek Sharma: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले शोएब अख्तर ने एक बड़ा बयान दिया है. अख्तर ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जो इस मैच में बड़ा फैक्टर साबित होगा,.एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए अख्तर ने कहा, मेरी नजर में बुमराह सबसे बड़े फैक्टर साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत एक अच्छी टीम है और भारत के पास अच्छे खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैं. लेकिन बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी परिस्थिति में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं. वह एक महान तेज गेंदबाज हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान', पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान

अभिषेक शर्मा बहुत मारते हैं

इसके अलावा अख्तर ने कहा "भारत के पास तगड़े खिलाड़ी हैं. मैं दुबई में अभिषेक शर्मा के साथ मिला था. मैंने उससे कहा था कि बेटा बहुत दूर तक जाना है, और लंबा खेलना है और बहुत सारे रिकॉर्ड बनाना भारत के लिए.मेरे ख्याल से वह गेंदबाजों को खूब कूटते हैं. बहुत मारते हैं" . अभिषेक शर्मा को लेकर अख्तर ने कहा, "एक जमाना था कि जब हम भारत को हराते थे. भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर खेलते थे. जैसे जावेद मियांदाद ने छक्का लगाकर मैच जीताया था लेकिन अब भारत के बल्लेबाज ऐसा करते हैं. अभिषेक सबसे आगे है, वह बहुत पिटाई करता है. सचिन के बाद विराट आए और अब अभिषेक आए हैं. हमारे पास भी ऐसे बल्लेबाज हुआ करते थे, गेंदबाज हुआ करते थे. लेकिन अब नहीं है. 

Photo Credit: @x

अख्तर ने आगे कहा, "भारत के पास टैलेंट बहुत है, मुझे अभिषेक की बल्लेबाजी देखना पसंद है. लेकिन मैं चाहता हूं कि आप विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को हमेशा ध्यान में रखें, क्योंकि क्रिकेट में टेस्ट खेलना बहुत बड़ी बात है" 

IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान', पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान

10 ओवर खेता तो खत्म हो जाएगा मैच

अभिषेक बहुत खतरनाक बल्लेबाज है. अगर वह 6 ओवर खेलकर धमाका कर सकता है तो सोचे अगर वह 10 ओवर खेलता है तो क्या होगा. 10 ओवर में वह क्या कर सकता है. मुझे लगता है कि अभिषेक को अपनी बल्लेबाजी की कीमत समझनी चाहिए. मैं चाहता हूं कि अभिषेक पूरा मैच खत्म करके आए और पूरा ओवर खेले. अगर अभिषेक 10 ओवर क्रीज पर रूक गया तो मैच खत्म हो गया समझो, मैं चाहता हूं कि वह अपनी पारी को बड़ा बनाए. अख्तर ने ये भी माना है हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा पऱफ़र्म करते हैं और मैच जीताते हैं. 

Featured Video Of The Day
Mumbai Pillar Collapse में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 5 गिरफ्तार, स्लैब गिरने से एक की मौत | BREAKING
Topics mentioned in this article