'बैजबॉल'- 'ड्रावबॉल', के बाद अब आया  'पाकबॉल', शोएब अख्तर के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Shoaib Akhtar Introduces PakBall: अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट को लेकर ट्वीट किया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस को लेकर अपनी बात कही और पाकिस्तानी क्रिकेट की नई रणनीति को 'पाकबॉल' ('PakBall') नाम दे दिया है

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
शोएब अख्तर के ट्वीट ने मचाई सनसनी

'BazBall' And 'DravBall: बैंडमन मैक्कुलम के इंग्लैंड कोच बनते ही 'बैजबॉल' का नाम सामने आया. 'बैजबॉल' की रणनीति अपनाकर इंग्लैंड ने विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया. टेस्ट में आक्रमकता दिखाकर इंग्लैंड क्रिकेट ने 'बैजबॉल' की रणनीति को विश्व क्रिकेट के सामने लाकर खड़ा कर दिया. वहीं, अब भारतीय टीम ने  वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर दुनिया के सामने 'ड्रावबॉल' का परिचय दिया. दरअसल, भारत ने इंग्लैंड से ज्यादा आक्रमक खेल टेस्ट में दिखाकर  'ड्रावबॉल' की रणनीति से विश्व क्रिकेट को अवगत कराया, जिसने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया. लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इस कड़ी में एक और नया नाम जोड़ दिया है. 

नसीम शाह ने पिच पर ऐसे नचाई गेंद, एंजेलो मैथ्यूज हो गए 'कन्फ्यूज़्ड', दे बैठे लॉलीपॉप कैच, Video

अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट को लेकर ट्वीट किया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस को लेकर अपनी बात कही और पाकिस्तानी क्रिकेट की नई रणनीति को 'पाकबॉल' ('PakBall') नाम दे दिया है. दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच के दौरान, पाकिस्तान ने केवल 28.3 ओवर में 145 रन बनाए, और रन रेट को 5 रन प्रति ओवर से भी ज्यादा रखा. पाकिस्तान की ऐसी बल्लेबाजी को देखकर ही अख्तर ने ट्वीट किया और लिखा, "क्या #PakBall कोई नई चीज़ बनती जा रही है?" पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 
 

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान ने जीत लिया है. वहीं, अब दूसरा टेस्ट मैच में भी पाकिस्तानी टीम ने शानदार खेल दिखाया है. बल्लेबाजी से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपाया था और श्रीलंका की पहली पारी को केवल 166 रन पर आउट कर दिया था. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के दौरे पर अबतक कमाल का खेल दिखाने में सफल हो गई है. सीरीज में 1-0 से आगे  है. 

Advertisement

--- ये भी पढ़ें ---

* नसीम शाह ने पिच पर ऐसे नचाई गेंद, एंजेलो मैथ्यूज हो गए 'कन्फ्यूज़्ड', दे बैठे लॉलीपॉप कैच, Video
* "यकीन नहीं हो रहा था कोहली और रोहित ने .." टेस्ट में पहला विकेट लेने के बाद ऐसा था मुकेश कुमार का रिएक्शन, Video

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: अमेरिका को भारी नुकसान, F-15E गिराया! Ceasefire नामुमकिन? | Trump | Khamenei
Topics mentioned in this article