6, 4, 1, 6, 6, शिवम दुबे ने मचाया गदर, लगाया IPL 2023 का सबसे लंबा छक्का

Shivam Dube Biggest six of IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे की शतकीय साझेदारी के बाद मोईन अली की जबर्दस्त गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 12 रन से हराकर अपने गढ चेपॉक पर चार साल बाद शानदार वापसी की. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन बनाये. जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
Shivam Dube Biggest six of IPL 2023: दुबे ने लूटी महफिल

Shivam Dube Biggest six of IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे की शतकीय साझेदारी के बाद मोईन अली की जबर्दस्त गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 12 रन से हराकर अपने गढ चेपॉक पर चार साल बाद शानदार वापसी की. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन बनाये. जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी. मैच में भले ही गायकवाड़ और मोईन अली छाए रहे लेकिन शिवम दुबे (Shivam Dube) ने आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छक्का जड़कर महफिल लूटने का काम किया. दुबे ने 16 गेंद पर 27 रन की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 1चौके शामिल रहे. सीएसके इस बल्लेबाज ने सबसे पहले लखनऊ के गेंदबाज  यश ठाकुर (Yash Thakur) को  रिमांड  पर लिया. 

एक समय दुबे ने पहले 10 गेंद पर केवल सिर्फ पांच रन बनाए थे. ऐसा लग रहा था कि सीएसके की रन गति रूक जाएगी. लेकिन दुबे ने 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर गियर बदला और ठाकुर की गेंद पर एक छक्का और एक चौका जमाकर अपने इरादे स्प्षट कर दिए थे. 

Advertisement

इसके बाद दुबे ने 14वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर धमाका किया. 14वें ओवर की दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर दुबे ने छक्का लगाया और इस दौरान दुबे द्वारा दूसरी गेंद पर लगाया गया छक्का 102m की लंबाई लिए हुए था. 102m  लंबा छक्का लगाकर दुबे ने महफिल लूट ली. दुबे द्वारा लगाया गया यह छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था.  

Advertisement
Advertisement

हालांकि ओवर की पांचवीं गेंद पर दुबे को बिश्नोई ने आउट कर अपना बदला भी पूरा कर लिया था लेकिन दुबे के छक्के ने चेपॉक में फैन्स को झूमने का बराबर मौका दिया. 

Advertisement

IPL 2023 में लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज अबतक
शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स) 102 मीटर 
नेहल वढेरा (मुंबई इंडियंस) 101  मीटर 
रहमानुल्लाह गुरबाज (केकेआर) 101 मीटर 
शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स)  97 मीटर 

--- ये भी पढ़ें ---

* MS Dhoni ने बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 2 आसमानी छक्के लगाकर किया कमाल
* रोहित शर्मा बने IPL इतिहास के ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज़

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

Featured Video Of The Day
IPL 2025 Breaking News: India-Pakistan Tension बीच IPL 2025 एक सप्ताह के लिए स्‍थगित