घोड़े पर 'गब्बर', शिखर धवन के नए VIDEO ने मचाया धमाल, बोले- बादशाह भी गुलाम बन जाते हैं

आपको बता दें कि मीडिया की खबरों के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्द ही एक्टिंग में भी डेब्यू करने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
रिपोर्ट यह है कि शिखर ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी भी कर चुके हैं
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिखर धवन के नए वीडियो ने मचाया धमाल
  • घोड़े पर सवारी करते आ रहे हैं नजर
  • शेयर करते ही इंटरनेट यूजर्स के आए जबरदस्त रिएक्शन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर आजकल अपनी वीडियो के जरिए धमाल मचा रहे हैं. उनकी वीडियोज को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं. मंगलवार को उन्होंने अपना एक और धांसू वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे घोड़े पर सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो पर कैप्शन दिया है कि बादशाह भी गुलाम बन जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL FINAL हारने के बाद रियान पराग बोले- अगले साल जीतेंगे, फैन्स को नहीं आया पसंद

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन सफेद रंग के घोड़े को दौड़ा रहे हैं. जंगल जैसे एरिया में शिखर के इस वीडियो में उनके साथ एक और घुड़सवार भी दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि मीडिया की खबरों के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्द ही एक्टिंग में भी डेब्यू करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन ने एक फिल्म के साथ एक्टिंग में अपनी शुरुआत करने के लिए कमर कस रहे हैं.  शिखर ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी भी कर  ली है लेकिन अभी तक इस फिल्म का नाम लोगों के सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें- चैंपियन Real Madrid के ट्वीट पर गुजरात टाइटंस के रिएक्शन ने लूटी महफिल

अभी हाल ही में उन्होंने अपने पिताजी के साथ एक्टिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे अपने पिता से  मार खाते हुए दिखाई दे रहे थे. उस वीडियो को भी लोगों ने खूब पंसद किया था. आईपीएल से फ्री होने के बाद शिखर अपने लाइफ को शानदार तरीके से एंजाव्य कर रहे हैं. 

Advertisement

उनकी टीम पंजाब किंग्स इस बार आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन उनका खुद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और पंजाब के लिए 14 मैचों में 460 रन बनाए हैं. इस आईपीएल में शिखर धवन ने तीन अर्धशतक भी बनाए. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'पाताल' में परमाणु मिसाइल? Trump | Putin | Kachehri | Meenakshi Kandwal