शिखर धवन के सिर बंधा सेहरा, गर्लफ्रेंड सोफी से की शादी, सामने आईं तस्वीरें

Shikhar Dhawan Marries Long-Time Girlfriend Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी से शादी कर ली है. शानिवार को दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shikhar Dhawan Marries Long-Time Girlfriend Sophie Shine
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिल्ली एनसीआर में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की है
  • धवन और सोफी ने 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले कई सालों तक डेट किया था
  • युजवेंद्र चहल ने धवन की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर समारोह की झलक दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shikhar Dhawan Marries Long-Time Girlfriend Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को दिल्ली एनसीआर में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली. दोनों ने 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले कुछ सालों तक डेट किया था. धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने शनिवार को उनकी शादी की तस्वीरें साझा कीं. धवन और सोफी को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान एक साथ देखा गया था. इससे पहले, धवन ने गुरुवार को अपनी मंगेतर सोफी शाइन के साथ संगीत समारोह की तस्वीरें पोस्ट की थीं. धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "संगीत समारोह. लगभग धवन परिवार तैयार है."

भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर 'गब्बर' की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.  चहल वीडियो में शिखर धवन के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. फोटो में धवन की नई दुल्हनिया सोफी सफेद रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं. वहीं, शिखर पर भी सफेद रंग की शेरवानी खूब जच रही है. 

उल्लेखनीय है कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है. इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं.

चहल के पोस्ट पर फैंस धवन और सोफी को जमकर बधाई दे रहे हैं. 

धवन और सोफी ने जनवरी में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड की रहने वालीं  सोफी प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अबू धाबी में एक कंपनी में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर काम करती है. सोफी का जन्म जून 1990 में लिमरिक आयरलैंड में हुआ था.  उन्होनें लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से मार्केटिंग और मैनेंजमेंट की डिग्री प्राप्त की है. 

शिखर धवन ने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 'गब्बर' ने भारत के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर धवन के बल्ले से 10,867 रन निकले. अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान धवन ने कुल 24 शतक लगाए.

Advertisement

साल 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में धवन का रोल काफी अहम रहा था. टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में शिखर ने 90 की औसत से खेलते हुए 363 रन बनाए थे. धवन का रिकॉर्ड खासतौर पर घर से बाहर खेलते हुए सबसे शानदार रहा.

यह भी पढ़ें: Pakistan vs New Zealand Super-8 Live Streaming: जानें कब शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे फ्री में लाइव

Advertisement

यह भी पढ़ें: Pakistan vs New Zealand Super-8: क्या है कटऑफ टाइम? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें

Featured Video Of The Day
AI Summit Congress Protest: Indore में सियासी संग्राम, हालात संभालने में जुटी Police | Rahul Gandhi
Topics mentioned in this article