T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर शाहिद अफरीदी अपने 'दामाद' शाहीन पर हुए आगबबूला

शाहिद अफरीदी ने 2026 T20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने के बाद अपने दामाद शाहीन अफरीदी की आलोचना की. बता दें कि पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराने के बावजूद सुपर 8 स्टेज से बाहर हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pakistan T20 World cup 2026: अफरीकी का फूटा गुस्सा

Shahid Afridi angry on Shaheen Afridi : पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद शाहिद अफरीदी भड़के हुए हैं. शाहिद ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी पर भी अपनी भड़ास निकाली है. अफरीदी ने शाहीन के लिए कहा है कि उन्हें आखिरी ओवर में किस तरह की गेंदबाजी करनी है, उन्हें नहीं पता हैसमा टीवी से बात करते हुए, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, शाहीन अफरीदी कुछ समय से खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि आखिरी ओवर में कहां से बॉलिंग करनी है. उन्हें कई बार बताया गया है, उन्हें अब तक ये बातें पता होनी चाहिए. वह अपनी पुरानी गलतियां बार-बार दोहरा रहे हैं."

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

अफरीदी ने आगे कहा, "आपको यह समझने की ज़रूरत है, जब कोई राइट-हैंडर बैटिंग कर रहा हो, तो आप अराउंड द विकेट बॉलिंग नहीं कर सकते. अगर कोई अभी भी (उस एंगल से) बॉलिंग करना चाहता है, तो लेफ्ट-आर्मर को स्टंप्स पर बॉलिंग करनी होगी. जब थर्ड-मैन और पॉइंट फील्डर सर्कल के अंदर होते हैं, तो आप वाइड यॉर्कर नहीं डाल सकते. यह एंगल एशियन पिचों पर बैट्समैन के लिए हिट करना आसान हो जाता है. अगर आप ओवर द विकेट से बॉलिंग करते, तो बैट्समैन के लिए छक्का मारना मुश्किल हो जाता."

शाहीन ने श्रीलंका के खिलाफ 20वें ओवर में 22 रन दिए.  श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 28 रन चाहिए थे. उन्होंने ओवर द विकेट पर आने के बाद दो गेंद डॉट की जिसके कारण पाकिस्तान की टीम हार बचाने में सफल रही.

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Advertisement

खराब NRR की वजह से श्रीलंका पर 5 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान T20 WC के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.  न्यूज़ीलैंड के NRR को पछाड़ने के लिए उन्हें श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था, लेकिन श्रीलंका 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही, पाकिस्तान ने अपना कैंपेन NZ के बराबर जीत और पॉइंट्स के साथ खत्म किया, लेकिन मिचेल सेंटनर की टीम की तुलना में उसका NRR खराब था.
 

Featured Video Of The Day
Lebanon में इजरायल के भीषण हमले जारी, Hezbollah के कमांड सेंटर पर हमला : IDF | Iran Israel War