Shahid Afridi: 'यह अफसोसजनक...' शाहीद अफरीदी ने पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में भारत से ना खेलने पर बड़ा बयान

Shahid Afridi: पूर्व पाक दिग्गज शाहीद अफरीदी ने कहा है कि यह अफसोसजनक है कि पाकिस्तान आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shahid Afridi "Regrettable" Remark:

Shahid Afridi Statement on nPakistan's Refusal To Play vs India: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के आगामी टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने को 'अफसोसजनक'  बताते हुए कहा है कि यह आईसीसी के लिए आगे बढ़कर फैसले लेने का समय है. बता दें, बीते रविवार को पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी. लेकिन सरकारी हैंडल से किए ट्वीट में बताया गया था कि पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने इस मामले में अभी तक आईसीसी को कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर रहा है कि उसकी मामले पर नजर है. आईसीसी की इस मसले को लेकर बोर्ड मीटिंग होनी है और उसमें कोई फैसला संभव है.  

बांग्लादेश ने खिलाड़ियों की सुरक्षा की हवाला देते हुए आईसीसी ने अपने मैचों को भारत के बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी. हालांकि, आईसीसी ने साफ कहा था कि वह शेड्यूल में बदलाव नहीं करेगा. पाकिस्तान इस मामले में बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा. बांग्लादेश ने अपने रूख में बदलाव नहीं किया और अंतत: उसे टूर्नामेंट से बाहर किया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी गई. 

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस खत्म हुए मामले को खींचने का प्रयास किया और यह कहकर बवाल खड़ा किया कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नहीं यह सरकार तय करेगी. इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पीसीबी अध्यक्ष की बैठक भी हुई थी, जिसके बाद रविवार को पाकिस्तानी सरकार के हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. 

वहीं इस मामले पर लगातार पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रिएक्शन आ रहे हैं. अब पाकिस्तानी दिग्गज शाहीन अफरीदी, जो समय समय पर भारत विरोधी बयान देते रहते हैं, कहा है कि वह सरकार के इस फैसले के साथ है. आफरीदी, जो बार-बार कहते रहे हैं कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए, उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर 'अफसोस' जताया. हालांकि, उन्होंने अपनी सरकार के फैसले का समर्थन भी किया. 

शाहीद अफरीदी ने ट्वीट किया,"मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि जब राजनीति दरवाज़े बंद करती है, तो क्रिकेट उन्हें खोल सकता है. दुख की बात है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले के साथ हूं. यह आईसीसी के लिए आगे बढ़कर फैसलों से, न कि बयानों से, यह साबित करने का समय है कि वह निष्पक्ष, स्वतंत्र और हर सदस्य के लिए न्यायपूर्ण है."

एजबेस्टन में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स में इंडिया लेजेंड्स के पाकिस्तान लेजेंड्स के खिलाफ मैच से हटने के बाद खुद अफरीदी विवादों में घिर गए थे. अफरीदी ने कहा था,"खेल लोगों को करीब लाते हैं, लेकिन अगर हर चीज़ में राजनीति आ जाएगी, तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे? ... कभी-कभी, एक खराब इंसान (या सड़ा हुआ अंडा) सबके लिए सब कुछ खराब कर देता है." उन्होंने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना करने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन पर तंज कसते हुए यह बात कही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'देश के लिए मैच और ट्रॉफियां जीतने की कोशिश...' पद्मश्री मिलने पर रोहित शर्मा ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत के मैच का किया बॉयकॉट, क्या पाकिस्तान कर पाएगा सुपर-8 के लिए क्वालीफाई?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Parliament Budget Session Ruckus: Rahul Gandhi के भाषण पर Lok Sabha में आज भी बवाल, कार्यवाही ठप