बंगाल की CM ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले चल रहे वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण कार्य पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा पहले चरण में 58 लाख नाम हटाए गए, जिससे लाखों लोग अपनी पहचान साबित नहीं कर पा रहे हैं. ममता बनर्जी ने बताया कि SIR के दौरान 150 लोगों की मौत हो चुकी है और यह प्रक्रिया NRC से भी अधिक खतरनाक है.