PAK vs ENG; T20 World Cup 2026: शाहीन अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप इतिहास में कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Shaheen Afridi World Record PAK vs ENG T20 World Cup 2026 Super-8: इंग्लैंड ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है. वहीं अफरीदी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shaheen Afridi World Record PAK vs ENG T20 World Cup 2026 Super-8:

Shaheen Afridi World Record PAK vs ENG T20 World Cup 2026 Super-8: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है. सुपर-8 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान से मिले 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में चेज कर लिया. इस मैच में शाहीन अफरीदी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को आउट कर दिया. इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए.

अफरीदी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया. अब पावरप्ले में अफरीदी के नाम 18 विकेट दर्ज हैं, जबकि रबाडा के खाते में 16 विकेट हैं.

टी20 वर्ल्ड कप: पावरप्ले में सर्वाधिक विकेटगेंदबाज

शाहीन शाह अफरीदी    पाकिस्तान  18

कागिसो रबाडा    दक्षिण अफ्रीका    16

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सैम अयूब 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान सलमान आगा भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाबर आजम ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए.

साहिबजादा फरहान ने एक छोर संभालते हुए 45 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े. फखर जमान ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने आखिरी ओवरों में 11 गेंदों में 23 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया.

इंग्लैंड की ओर से स्पिन गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया. लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर ने 32 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए, जबकि जेमी ओवरटन ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और फहीम अशरफ की जगह शाहीन अफरीदी को टीम में शामिल किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Vs America | USS Gerald Ford | Toilet Crisis: ईरान पर हमले से पहले ही 'हारे' अमेरिकी सैनिक?