Scotland vs Nepal: नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से दी मात, कप्तान दीपेंद्र का आतिशी अर्द्धशतक

Scotland vs Nepal: कप्तान दीवेंद्र ऐरी ने नाबाद तूफानी अर्द्धशतक जड़कर नेपाल की जीत आसान बनाते हुए देशवासियों को जश्न का बड़ा मौका दे दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Scotland vs Nepal: विश्व कप में नेपाल की जीत देश में खेल के प्रसार में बहुत ज्यादा मदद करेगी

Scotland vs Nepal: क्रिकेट के नक्शे पर तेजी से पैर पसार रहे नेपाल ने टी20  विश्व कप 2026 में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्कॉटलैंड को 7विकेट से हराकर अपने देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया.  स्कॉटिश टीम से जीत के लिए मिले 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के दोनों ओपनरों कुशल भुर्टेल (43)  और आसिफ शेख (33 ) ने 9.1 ही ओवरों में 74 रन जोड़कर टीम को जरूरी शुरुआत दी. इनके बाद रोहित पौडेल (16) ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो सस्ते में आउट हो गए. लेकिन फिर कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी (नाबाद 50 रन, 23 गेंद 4 चौके, 3 छक्के) गुलश झा (नाबाद 24 रन, 17 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. इससे नेपाल ने 7 विकेट और 4 गेंद बाकी रहते ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.  इससे पहले पहले स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नेपाल के खिलाफ सात विकेट पर 170 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने 71 रन की पारी खेली. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने तीन और नंदन यादव ने दो विकेट लिये.  (Scorecard)

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (डब्ल्यू), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, संदीप जोरा, गुलसन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने



Featured Video Of The Day
Owaisi EXCLUSIVE | Assam Elections: 'मुस्लिम, NRC, कांग्रेस और हिमंता' असम से ओवैसी का INTERVIEW
Topics mentioned in this article