Sco vs Aus 2nd T20I: जोश इंग्लिस का रिकॉर्ड धमाका, 17 साल के इतिहास पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने

Josh Inglis: इंग्लिश ने ऐसा तूफानी रिकॉर्ड बना दिया है कि यहां से किसी भी ऑस्ट्रेलियाई को इसे तोड़ने के लिए खासा "जोश" दिखाना होगा

Advertisement
Read Time: 3 mins
J
नई दिल्ली:

Josh Englis hystoric record century: रिकॉर्डों का दौर है. कुछ भी हो सकता है. वह हो रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ. इस बार बड़ा धमाका कर डाला है ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh English's record century) ने स्कॉटलैंड को आइना दिखाते हुए इडिनबर्ग में दूसरे टी20 में धमाकेदार रिकॉर्ड शतक जड़कर कंगारू बल्लेबाजों में सबसे तेज टी2- शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में नंबर एक पायदान पर पहुंचा दिया है. हालांकि, इससे पहले भी जोश इंग्लिश टी20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन तब वह संयुक्त रूप से पायदान पूर्व कप्तान एरॉन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के साथ साझा कर रहे थे. 

इंग्लिश का रिकॉर्ड मस्त,  स्कॉटलैंड पस्त!

वास्तव में इंग्लिस ने गजब का जोश दिखात हुए स्कॉटलैंड को पहली ही पाली में पस्त कर दिया. इंग्लिस सिर्फ 43 गेंदों पर शतक जड़कर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शतक के लिए 43 गेंद खेलीं और सात चौके और इतने ही छक्के लगाए. कुल मिलाकर इंग्लिस ने 49 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली और उनका स्ट्रा. रेट 210.20 का रहा. 

Advertisement

मैक्सवेल के दो  कारनामे एक साथ पीछे छूटे!

इससे पहले भी टी20 में सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड जोश इंग्लिस के नाम पर ही था, लेकिन वह तब संयुक्त रूप से पूर्व कप्तान एरॉन फिंच और मैक्सवेल के साथ पहले नंबर पर थे, लेकिन अब वह इस मामले में इंग्लिस दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़कर अकेले बादशाह बन गए हैं! जानिए कि पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक टी2- में कब-तब और किसके खिलाफ बने:

Advertisement

          गेंद              बल्लेबाज                   बनाम                       साल

          43             जोश इंग्लिस             स्कॉटलैंड                       2024

          47              एरॉन फिंच                 इंग्लैंड                        2013

          47             जोश इंग्लिस                भारत                         2023

          47               मैक्सेवल                   भारत                         2023

          49               मैक्सवेल                  श्रीलंका                       2016

....और बात यहीं ही खत्म नहीं होती

और जोश इंग्लिस की बात यहीं ही खत्म नहीं हो जाती. इस सबसे तेज शतक के साथ ही जोस इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में दोे शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Tripura Rape Case: त्रिपुरा में एक और रेप, School से लौट रही छात्रा से अपहरण के बाद बलात्कार