IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स नहीं, आज दो भाइयों के बीच है भिड़ंत, जानें पिता ने क्या कहा

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, IPL 2026 7th Match: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले पहले से सरफराज खान और मुशीर खान के पिता नौशाद खान ने भाव भरे शब्द कहे हैं. उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दी है. उनका कहना है आज के मुकाबले के लिए मैं यह नहीं कह सकता कि कौन सी टीम अच्छी है और किसका पलड़ा कमजोर है. माही भाई से सीखो और प्रक्रिया पर ध्यान दो!

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Musheer Khan And Sarfaraz Khan

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, IPL 2026 7th Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में आज (तीन मार्च) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ है. यह मुकाबला केवल दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो भाइयों के बीच भी खेला जाएगा. जी हां, आईपीएल के 19वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जहां सरफराज खान को अपने साथ जोड़ा है. वहीं उनके छोटे भाई मुशीर खान पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. मैच के दौरान बड़े भाई सरफराज खान जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत दिलाने के लिए जोर लगाएंगे. वहीं मुशीर खान पंजाब किंग्स की जीत के लिए दुआ करेंगे. ऐसे में वह जरूर घर में भाई होंगे. मगर आज के मुकाबले में वह एक दूसरे के खिलाफ बिल्कुल भी नम्रता नहीं दिखाएंगे और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाएंगे. 

मैच से पहले पिता ने जानें क्या कहा 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले से पहले दोनों युवा क्रिकेटरों के पिता नौशाद खान ने भाव भरे शब्द कहे हैं. उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दी है. उनका कहना है आज के मुकाबले के लिए मैं यह नहीं कह सकता कि कौन सी टीम अच्छी है और किसका पलड़ा कमजोर है. माही भाई से सीखो और प्रक्रिया पर ध्यान दो!'

चेन्नई में होगी भिड़ंत 

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज का मुकाबला चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इतिहास में खेले गए मुकाबलों में चेन्नई और पंजाब के बीच हमेशा कांटे का टक्कर रहा है. खबर लिखे जाने तक आईपीएल में दोनों टीमें 32 बार आमने सामने हुई हैं. इस दौरान दोनों टीमों को 16-16 मैचों में जीत मिली है.

मौजूदा समय में पंजाब किंग्स का पलड़ा है भारी 

मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की अपेक्षा पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. यहीं नहीं जारी सीजन के लिए पंजाब की टीम बेहद संतुलित भी नजर आ रही है, जबकि चेन्नई की टीम अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से जुझ रही है. सीएसके के खिलाफ पिछले सात में से छह मुकाबलों में पंजाब की टीम ने बाजी मारी है. 

Advertisement

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद और मैट हेनरी. 

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2026: पीली जर्सी का बदलता रंग- धोनी से CSK का ट्रांजिशन और पुरानी पहचान की तलाश

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Tel Aviv में मिसाइल गिरने से कितनी तबाही? Ground Report से समझें | Iran War News
Topics mentioned in this article