Sanju Samson World record, IND vs WI : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 97 रन की पारी खेली, सैमसन ने 50 गेंद पर नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. संजू को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें अपनी 97 रन की पारी के दौरान संजू ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. संजू टी- 20 वर्ल्ड कप में 190+ रन का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा रन की पारी खेलने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम
T20 वर्ल्ड कप में 190+ रन का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा स्कोर
- 97: सैमसन बनाम WI (2026)
- 90: गिब्स बनाम WI (2007)
- 83: रूट बनाम SA (2016)
- 82: सिमंस बनाम IND (2016)
इसके अलावा संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर संजू ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 92 रन की पारी के दौरान 15 बाउंड्री लगाए थे.
T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत के लिए सबसे ज़्यादा बाउंड्री
16: संजू सैमसन 97 बनाम WI
15: रोहित शर्मा 92 बनाम AUS
14: सूर्यकुमार 84 बनाम USA
14: सुरेश रैना 101 बनाम SA
13: ईशान किशन 77 बनाम PAK
बता दें कि 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में भारत के पास जीत एकमात्र विकल्प थी, नहीं तो विश्व कप से बाहर होना पड़ता. वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक कर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए, लेकिन जो पारी की शुरुआत से ही क्रीज पर खड़ा था और तूफानी अंदाज में रन बना रहा था, वह थे संजू सैमसन.
सैमसन ने 50 गेंद पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 पर पहुंचाकर 5 विकेट से जीत दिला दी. संजू ने बैक टू बैक छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत और सेमीफाइनल का टिकट दिलाया.सैमसन अगर क्रीज पर नहीं रुके होते, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था.














