Sanju Samson : संजू सैमसन का IPL में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Records set by Sanju Samson against DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंद में शतक पूरा कर इतिहास रचने में सफलता हासिल की है. संजू सैमसन का आईपीएल में यह सबसे तेज शतक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sanju Samson record in IPL 2026, संजू सैमसन ने रचा इतिहास

Sanju Samson Century vs DC: IPL 2026: आखिरकार सीएसके को आईपीएल 2026 में पहली जीत मिल  गई है. दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके ने 23 रन से हरा दिया. इस मैच में संजू सैमसन ने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली जिसके दम पर सीएसके 212 रन बनाने में सफल रही. बाद में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी. बता दें कि सीएसके की जीत में संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया. दरअसल, संजू सैमसनआईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों, (दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

इसके अलावा  CSK के लिए एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बललेबाज भी बनने में सफल रहे हैं. संजू ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धोनी का बतौर विकेटकीपर सीएसके की ओर से  84 रन की पारी खेली थी. यानी संजू सीएसके की ओर से आईपीएल में शतक लागने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. 

साथ ही यह चौथी बार है जब सैमसन ने किसी आईपीएल सीजन का पहला शतक बनाया है, इससे पहले सैमसन 2017, 2019, 2021 में ऐसा कारनामा कर चुके हैं.  वहीं, टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने, इस सूची में अब रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. 

रोहित शर्मा की बराबरी

संजू अब आईपीएल इतिहास में ओपनर और नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम पर शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. संजू से पहले ऐसा कारनामा रोहित शर्मा ने भी किया है. 

Advertisement

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

दिल्ली के खिलाफ 52 गेंद पर जमाया गया शतक संजू का आईपीएल में लगाया गया सबसे तेज शतक है. इससे पहले संजू ने 54 गेंद पर शतक आईपीएल में ठोका था. जो उन्होंने साल 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका था. 

प्वाइंट्स टेबल में खुला खाता

सीएसके के लिए यह जीत प्वाइंट्स टेबल में दो पॉइंट्स से कहीं ज़्यादा था. यह इस बात की याद दिलाता है कि जब उनका कोई अहम खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उनकी बैटिंग लाइनअप क्या कमाल कर सकती है, सैमसन के लिए, यह सीजन की शुरुआत में उठे सवालों का एकदम सही जवाब था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान के लिए बुरी खबर! सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल