World record: क्रिकेट की दुनिया में अमर हो गई सैमसन-अभिषेक की जोड़ी, फाइनल में बनाया कभी न भूलने वाला रिकॉर्ड

Sanju Samson and Abhishek Sharma, ICC T20 World Cup 2026: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले पहले जोड़ीदार बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sanju Samson and Abhishek Sharma

Sanju Samson and Abhishek Sharma, ICC T20 World Cup 2026: पिछले काफी दिनों से सबको जिस दिन का इंतजार था. वह दिन आ गया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले पहले जोड़ीदार बन गए हैं. उनसे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल और शाहजैब हसन के नाम दर्ज था. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की थी. 

सैमसन और अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. मैच के दौरान अभिषेक शर्मा आज बिल्कूल अलग ही अंदाज में नजर आए. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 21 गेंदों में 247.61 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से छह चौके और तीन बेहतरीन छ्क्के देखने को मिले. अभिषेक शर्मा जब आउट हुए. उस दौरान टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 98 रन था. अभिषेक को रविंद्र ने साइफर्ट के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले पहले जोड़ीदार हैं सैमसन और अभिषेक 

यहीं नहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्धशकीय साझेदारी करने वाले दुनिया के पहले जोड़ीदार हैं. यानी कि उनसे पहले किसी भी अन्य सलामी बल्लबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्धशकीय साझेदारी नहीं की थी. आज के मुकाबले में अगर ये सलामी जोड़ी और दो रन जोड़ने में कामयाब होती तो वह फाइनल में शतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन जाती. मगर ऐसा न हो सका.

यह भी पढ़ें- 'पिछली बातें अब इतिहास हैं', फाइनल में टॉस हारकर भी क्यों खुश हैं कैप्टन सूर्या? सुनें उन्हीं की जुबानी

Featured Video Of The Day
USA vs Iran: Hormuz में अब जंग होगी आर-पार! US का ईरान को अल्टीमेटम, क्या तेल की सप्लाई बंद होगी?
Topics mentioned in this article