22.40 करोड़ में मांजरेकर ने बेचा प्लॉट, जानें कितनी नेटवर्थ, साल की कमाई जान चौंक जाएंगे

संजय मांजरेकर पिछले कुछ सालों में सबसे मुखर समीक्षकों और कमेंटटरों में से एक हैं. एक-दो मौकों पर उन्हें इसकी कीमत भी बड़ी चुकानी पड़ी, लेकिन इससे उनकी कमाई पर असर नहीं ही पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर
source: X

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर क्रिकेट के दिग्गज समीक्षकों में गिने जाते हैं. वह उन खिलाड़ियों में हैं, जो एकदम खरी-खरी बोलते हैं और इसकी कीमत भी उन्होंने अच्छी खासी चुकी है. फिलहाल मांजरेकर मुंबई के रायगढ़ जिले में अलीबाग स्थित ढोकावाड़े गांव में 8,050 वर्ग मीटर कृषि भूमिका बेचने के कारण सुर्खियों में हैं. मांजरेकर ने यह जमीन 22.40 करोड़ रुपये में 'कारट्रेड टेक लिमिडेट'को बेची और इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 27 अक्तूबर को हुई. सौदे के तहत 22,40,00,000 रुपये की कुल कीमत पर 1,34,40,000 रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये पंजीकरण शुल्क चुकाया गया. चलिए आप जान लीजिए कि मांजरेकर कुल कितनी प्रॉपर्टी और नेटवर्थ के मालिक हैं. और वह साल में किन-किन स्रोतों से कमाई करते हैं.

यह भी पढ़ें: 6.4% हिस्सेदारी विराट ने बढ़ा दी ड्रीम प्रोजेक्ट में, जानें 'एजिलिटास' में कितना निवेश, सेट किया बड़ा टारगेट

मांजरेकर के हाल ही रियल एस्टेट सौदे

संपत्ति की प्रकृति
स्थान क्षेत्रफलबिक्री मूल्य (करोड़ ₹)स्टांप शुल्क (करोड़ ₹)क्रेता संस्था / व्यक्तिपंजीकरण तिथि
अकृषक भूखंड + 2 आवासीय घरधोकावडे गांव, अलीबाग, रायगढ़8,050 वर्ग मीटर₹22.40₹22.40कार ट्रेड टेक लिमिटेड27 अक्टूबर 2026
रहेजा इंपीरिया अपार्टमेंटलोअर परेल, मुंबई2,315 वर्ग फुट

           ₹13.50

            ₹13.50

निजी एचएनआई खरीदार

       8 अप्रैल 2025

मांजरेकर की कुल नेटवर्थ 

संजय मांजरेकर की कुल निवल संपत्ति उनके बहुआयामी करियर का परिणाम है, जिसमें 1987 से 1996 के बीच भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 एकदिवसीय मैच खेलने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है. सक्रिय क्रिकेट से अलग मांजरेकर पिछले करीब ढाई दशक से ब्रॉडकास्टर समीक्षक के रूप में सक्रिय है. अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 तक संजय मांजरेकर की कुल नेटवर्थ= (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) ₹80 करोड़ से ₹100 करोड़ (लगभग 10 मिलियन से 12 मिलियन अमरीकी डॉलर) के बीच आंकी गई है.

संजय मांजरेकर की परिसंपत्तियों का ब्रेक-अप

                संपत्ति वर्ग
अनुमानित मूल्य (करोड़ ₹)पोर्टफोलियो में हिस्सेदारीसंपत्ति का स्वरूप व विवरण
तरल वित्तीय संपत्ति₹45.00 – ₹55.0055%रियल एस्टेट बिक्री से प्राप्त नकदी, बैंक जमा, म्यूचुअल फंड्स और बॉंड्स
अवशिष्ट अचल संपत्ति₹25.00 – ₹30.0030%बांद्रा/शिवाजी पार्क स्थित प्राथमिक मुंबई आवास और पैतृक संपत्तियां
बौद्धिक व अनुबंधात्मक मूल्य₹10.00 – ₹15.0015%प्रसारण अनुबंध राइट्स, मीडिया रॉयल्टी और ब्रांड रिटेनर

 सालाना कमाई के स्रोत और प्रसारण इनकम

संजय मांजरेकर का प्राथमिक और निरंतर आय स्रोत खेल प्रसारण, विशेष रूप से क्रिकेट कमेंट्री, मैच विश्लेषण, और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री है. उनकी कुल वार्षिक आय ₹7.00 करोड़ से ₹8.50 करोड़ (लगभग 1 मिलियन अमरीकी डॉलर) के बीच है. 

Advertisement

क्रिकेट कमेंट्री अनुबंध (IPL एवं अंतरराष्ट्रीय मैच)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL): स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा जैसे आधिकारिक प्रसारणकर्ताओं के साथ अनुबंध के तहत मांजरेकर प्रति मैच या प्रति दिन ₹6 लाख से ₹10 लाख का शुल्क लेते हैं. पूरे आईपीएल सीजन के दौरान उनकी अनुमानित आय ₹2.50 करोड़ से ₹4.00 करोड़ तक पहुंचती है. वहीं, बीसीसीआई के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्रों और भारत के विदेशी दौरों के दौरान उन्हें प्रति सीरीज लगभग ₹35 लाख से ₹41 लाख का भुगतान किया जाता है, तो गैर-आईपीएल अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईसीसी आयोजनों से उनकी वार्षिक प्रसारण आय ₹3.50 करोड़ से ₹4.50 करोड़ तक होती है.
 

                                आय का स्रोत
अनुबंधीय आधार / दरअनुमानित वार्षिक आय (करोड़ ₹)
आईपीएल कमेंट्री (IPL)₹6 लाख – ₹10 लाख प्रति मैच/दिन₹2.50 – ₹4.00 करोड़
अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखलाएं₹35 लाख – ₹41 लाख प्रति श्रृंखला₹3.50 – ₹4.50 करोड़
प्रिंट व डिजिटल मीडिया कॉलमवार्षिक रिटेनरशिप व प्रति लेख शुल्क₹0.50 – ₹0.80 करोड़
कॉर्पोरेट स्पीकिंग व ब्रांड शोप्रति इवेंट कीनोट उपस्थिति शुल्क₹0.30 – ₹0.50 करोड़
कुल अनुमानित वार्षिक आय
                       कुल मिलाकर स्रोतों का संयोजन
₹6.80 – ₹9.80 करोड़

Featured Video Of The Day
विपक्ष की 'महारैली'! रामलीला ग्राउंड में हजारों की भीड़, आज क्या बड़ा होने वाला है?

Topics mentioned in this article
Sanjay Manjrekar
India
Board Of Control For Cricket In India
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं