'उनका दिन खराब रहा', जिस पर घमंड कर रही थी पाक टीम, उसी ने डुबोई नैया, आगा सलमान ने गिनाए हार के कारण

Salman Agha Pakistan Captain Statement After Defeat Against India: हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो टीम हमेशा मैच का पीछा ही करती रह जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Salman Agha
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा
  • पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने को हार की प्रमुख वजह बताया
  • पाकिस्तान की टीम चार स्पिनर्स के साथ उतरी थी लेकिन उनका प्रदर्शन कमजोर रहा और बल्लेबाजी भी धीमी रही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Salman Agha Pakistan Captain Statement After Defeat Against India: भारत के खिलाफ रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मुकाबले के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने हार के कारण गिनाते हुए कहा है कि अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो टीम हमेशा मैच का पीछा ही करती रह जाती है. भारत के खिलाफ 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 4.5 ओवरों में 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद टीम के लिए संभलना मुश्किल हो गया और पाकिस्तान 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई.

इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, 'हम चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरे थे, लेकिन आज उनका दिन खराब रहा. कुछ अहम मौकों पर कार्यान्वयन में कमी रह गई. बल्लेबाजी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप हमेशा मैच का पीछा ही करते रह जाते हैं.'

उन्होंने कहा, 'दूसरी इनिंग्स में पिच बेहतर रही, लेकिन हमने परिस्थितियों के हिसाब से नहीं खेला. ऐसे मुकाबलों में भावनाएं हमेशा चरम पर रहती हैं, हमें बस उन्हें संभालना होगा.'

3 में से 1 मुकाबला गंवाकर पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है. इस टीम का नेट रन रेट -0.403 है, जबकि यूएसए (+0.787) 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक के साथ भारत ने 'सुपर-8' में प्रवेश कर लिया है.

पाकिस्तानी टीम 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी, जिसे जीतकर यह टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है. कप्तान आगा ने कहा, 'हम ऐसे कई मैच खेल चुके हैं. अब दो दिन में अगला मैच है और हमें उसी पर ध्यान देना होगा. हमें वह मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई करना है, उसके बाद यह एक नया टूर्नामेंट होगा.'

यह भी पढ़ें- 'हम ठीक वैसा ही खेले, जैसा हम चाहते थे', सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को पटकने के बाद देश को समर्पित की जीत

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: Ishan Kishan ने PAK स्पिनरों की उड़ाई धज्जियां, क्या बोलीं उनकी मां?
Topics mentioned in this article