अफरीदी, मलिक को भूल जाइए, साहिबजादा फरहान ने बदल दिया पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
साहिबजादा फरहान
@RayhamUnplugged/X

टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के नवनियुक्त पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. वह पाकिस्तान की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. फरहान से पहले यह विशेष उपलब्धि सलमान अली आगा के नाम दर्ज थी. जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मुकाबले में बतौर कप्तान 63 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. मगर बीते शुक्रवार (नौ अक्टूबर 2026) को रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ फरहान ने 89 रन बनाते हुए यह बड़ा रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है.  

पाकिस्तान की तरफ से बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज 

89 रन - साहिबजादा फरहान
नाबाद 63 रन - सलमान अली आगा
57 रन - शोएब मलिक
50 रन - शाहिद अफरीदी
50 रन - यूनिस खान

साहिबजादा फरहान ने रावलपिंडी में 167.92 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन 

मैच के दौरान साहिबजादा फरहान का बल्ला जमकर चला. उनकी आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने कुल 53 गेंदों का सामना किया. इस बीच 167.92 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मुकाबले के दौरान तुषारा ने अराछिगे के हाथों कैच आउट करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

पाकिस्तान को चार विकेट से मिली जीत 

बात करें मुकाबले के बारे में तो रावलपिंडी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 182/8 रन बनाने में कामयाब हुई थी. लहिरू उदारा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 55 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कामिंडु मेंडिस ने 18 गेंदों में 23 और दसून शानका ने 15 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. 

Advertisement

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 183 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने 18.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. कैप्टन साहिबजादा फरहान ने 53 गेंद में सर्वाधिक 89 रन बनाए. उनके अलावा माज सदाकत ने 29 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- ‘पहले भी छूटे, आगे भी छूटेंगे', जिसपर मचा है घमासान, उसपर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP Protest Breaking News: Abhijeet Dipke समेत CJP के 3 बड़े नेता गिरफ्तार, आगे क्या होगा?

Topics mentioned in this article
Pakistan
Sahibzada Farhan
Cricket