SA vs NZ Semifinal: डेविड मिलर का तूफानी अंदाज, ध्वस्त कर दिया सहवाग का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

David Miller: डेविड मिलर का तूफानी प्रयास अपनी टीम को मैच तो नहीं जिता सका, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में नया मानक स्थापित कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से मात देकर फाइनल में जगह बना ली. दो राय नहीं कि अगर डेविड मिलर (नाबाद 100 रन, 67 गेंद, 10 चौके, 4 छक्के) का तूफानी शतक नहीं आता, तो प्रोटीज टीम की हार कहीं ज्यादा बड़ी होती. नंबर छह पर बैटिंग के लिए उतरे मिलर ने दिखाया कि उन्हें क्यों मिड्ल ऑर्डर में दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक गिना जाता है. वह अपनी टीम को तो नहीं जिता  सके, लेकिन भारत के तूफानी वीरेंद्र सहवाग के 2 साल पुराने रिकॉर्ड पर पानी फेरते हुए मिलर चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में  सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. 

डेविड मिलर आगे, वीरेंद्र सहवाग पीछे

अब चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर चले गए हैं. चलिए आप जान लें कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं


गेंद     बल्लेबाज          देश               बनाम

67      डेविड मिलर        द.अफ्रीका           न्यूजीलैंड/2025


77   वीरेंद्र सहवाग          भारत                  इंग्लैंड/2002


77    जोश इंग्लिस          ऑस्ट्रेलिया           इंग्लैंड/2025                    

Advertisement


80    शिखर धवन           भारत                  द.अफ्रीका/2013


87    टी. तिलशान           श्रीलंका               द.अफ्रीका/सेंचुरियन
 

नॉकआउट मैचों के तूफानी बल्लेबाज

वहीं, जब बात ICC वनडे नॉकआउट मैचों की आती है, तो डेविड मिलर का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. इन मैचों में उनका बल्ला बहुत ही तूफानी अंदाज में बोला है. आप नजर डालिए 

Advertisement


रन               बनाम              मैच

56* (51)     इंग्लैंड           CT 2013 सेमीफाइनल   

49 (18)     न्यूजीलैंड        CWC 2025 सेमीफाइनल

101 (116)   ऑस्ट्रेलिया    CWC  2023 सेमीफाइनल

100* (67)  न्यूजीलैंड         CT 2025  सेमीफाइनल


 

Featured Video Of The Day
मैं कैसे माफी मांगूं, मेरे पास... कश्मीर विधानसभा में भावुक हुए CM Abdullah | Pahalgam Terror Attack